पर्दे पर क्रिकेट खेलती नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा

पर्दे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ वक्त से बड़े पर्दे से नदारद हैं। दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। उसके बाद से न तो उन्होनें किसी फिल्म में काम किया है और न ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। ऐसे में उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे है।

फैंस को अब इंतजार है तो बस अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म के अनाउंसमेंट का। लेकिन अब लगता है कि उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुष्का शर्मा जल्द ही दोबारा बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं।

अनुष्का निभाएंगी झुलन गोस्वामी का किरदार

पर्देरिपोर्ट्स की मानें तो ये अनुष्का स्पोर्ट्स बायोपिक में नज़र आएंगी। ये बायोपिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी पर आधारित है और अनुष्का इसमें लीड रोल में होगी। झूलन गोस्वामी का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को चुना है। अनुष्का शर्मा अपनी भूमिका के लिए क्रिकेट की कोचिंग ले रही हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेटर जेमिमाह रॉड्रिक्स के पिता इवान रोड्रिग्स और भारतीय क्रिकेट टीम के कोच प्रशांत शेट्टी ट्रेनिंग दे रहे है।

जैसा कि अनुष्का शर्मा ऑल-राउंडर की भूमिका निभा रही है, एक करीबी सूत्र ने शेयर किया कि प्रोडक्शन टीम को झूलन की कद-काठी से मिलती एक्ट्रेस अनुष्का ही लगी और इसके चलते उन्हें इस भूमिका के लिए फिट माना गया। इस बीच अनुष्का शर्मा के फ़िल्में नहीं करने के कारण उनकी प्रेगनेंसी को लेकर खबरें फैलने लगी थीं।

अनुष्का इससे पहले साल 2018 में फिल्म जीरो में नज़र आई थीं। इस फिल्म को ज्यादा सक्सेस नहीं मिल पाई थी। फिल्म में अनुष्का के अलावा शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नज़र आए थे। इसके बाद अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी ने 2002 में टीम इंडिया के लिए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे नेशनल टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक बनकर उभरीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
पर्दे पर क्रिकेट खेलती नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा - Youth Express
Article Name
पर्दे पर क्रिकेट खेलती नज़र आएंगी अनुष्का शर्मा - Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ वक्त से बड़े पर्दे से नदारद हैं। दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। उसके बाद से न तो उन्होनें किसी फिल्म में काम किया
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER