इंतज़ार हुआ ख़त्म, इस दिन से Mi Band 3i की सेल शुरू, जाने कीमत और ऑफर

Mi Band 3i sale

शिओमी कंपनी ने पिछले महीने नवंबर में अपना नया फिटनेस बैंड Mi Band 3i लांच किया था. लेकिन अभी तक यह सेल ले लिए उपलब्ध नहीं हुआ था. अगर आप आपका इंतज़ार ख़तम होते वाला है, क्योकि फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर Mi Band 3i sale किया जाएगा। 16 दिसंबर से   एक्सक्लूसिव तौर पर आप इससे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है. वही,इस स्मार्ट वॉच के फीचर्स कि बात करे तो यह टच स्क्रीन अमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है. साथ ही कंपनी का दवा है की एक बार चार्ज करने पर 20 दिन तक बैटरी बैकअप देता है.

बता दे की Mi Band 3i sale की जानकारी कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है. तो चलिए आपको बैंड  के कीमत ऑफर और स्पेसिफिकेशन के  बारे में विस्तार से बता दे-

 

Mi Band 3i specification

Mi Smart Band 3i  Specification

मी बैंड 3आई के फीचर्स की बात करें तो इसमें 0.78 इंच (128×80 पिक्सल) मोनोक्रोम व्हाइट एमोलेड डिस्प्ले है। यह 300 निट्स ब्राइटनेस और कैपेसिटिव टच पैनल के साथ आता है। इसमें  110 एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी दी गई है, ऐसा कहा गया है कि यह 20 दिनों तक साथ देती है।

इस फिटनेस बैंड में   दो पोगो पिन चार्जिंग  सेटअप  है और Xiaomi का कहना है कि मी बैंड 3आई को फुल चार्ज होने में 2.5 घंटे का समय लगता है। इसमें  ब्लूटूथ वर्जन 4.2 कनेक्टिविटी सपोर्ट है, इसके अलावा यह एंड्रॉयड 4.4, आईओएस 9.0 और इससे ऊपर के वर्जन वाले फोन को सपोर्ट करता है।

Mi Band 3i specification

इसके अलावा Mi smart Band 3i स्ट्रैप टीपीयू मेटिरियल से बना है, इसके अलावा यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंस सर्टिफाइड डिवाइस है। इसके खास स्पेसिफिकेशन की बात कि जाये तो इसमें वाइब्रेटिंग अलार्म, कॉल डिस्प्ले/ रिजेक्शन, मैसेज नोटिफिकेशन और व्यूइंग, आइडल अलर्ट, फोन लोकेटर, ऐप नोटिफिकेशन (WhatsApp, Instagram और अन्य), इवेंट रिमाइंडर्स समेत कई फीचर्स मिलेंगे। लेकिन इसमें हार्ट रेट मॉनिटर नहीं है. मी बैंड 3आई मी फिट ऐप के साथ कनेक्ट कर डेली एक्टिविटी और स्लीप प्रोग्रेस आदि को ट्रैक कर सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड रनिंग, वॉकिंग, साइक्लिंग और ट्रेडमिल जैसी गतिविधियों को ट्रैक करता है।

Mi Band 3i sale और कीमत

Mi Band 3i Price in India की बात करें तो भारत में मी बैंड 3आई की कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री Flipkart पर 16 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, अभी फ्लिपकार्ट पर कमिंग सून लिखा नज़र आ रहा है। वही फ्लिपकार्ट पर मिलने Mi Band 3i sale  वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक, Axis Bank बज़ क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की छूट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा होगी।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
इंतज़ार ख़त्म, इस दिन से Mi Band 3i sale शुरू, जाने कीमत-YouthExpress
Article Name
इंतज़ार ख़त्म, इस दिन से Mi Band 3i sale शुरू, जाने कीमत-YouthExpress
Description
फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर Mi Band 3i sale किया जाएगा। 16 दिसंबर से इससे एक्सक्लूसिव तौर पर आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER