बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का कहर, बैकफुट पर बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।बांग्लादेश की पहली पारी को 150 रन पर समेटन के बाद भारत ने दिन का खेल खत्म होने पर मात्र एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। और अब भारत पहली पारी में बांग्लादेश से सिर्फ 64 रन पीछे है। ओपनर मयंक अग्रवाल 37 रन बनाकर और चेतेश्वर पुजारा 43 रन बनाकर नाबाद हैं।इससे पहले टीम इंडिया ने चायकाल के तुरंत बाद बांग्लादेश के तीन विकेट हासिल किए थे।

बांग्लादेश को ऑलआउट करने के बाद मैदान पर उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3 शतक लगाने वाले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा मात्र 14 के निजी स्कोर पर महज 6 रन पर अबु जायेद का शिकार बने।

पुजारा और मयंक ने संभाली भारतीय पारी की कमान

 

बांग्लादेश के खिलाफ

इसके बाद मयंक अग्रवाल ने पुजारा के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।दूसरे विकेट के लिए पुजारा और अग्रवाल में 72 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से जबरदस्त चौके निकल रहे थे। किसी भी बांग्लादेशी गेंदबाज की गेंदबाजी उनके सामने नहीं चली।

बांग्लादेशी कप्तान का फैसला गलत साबित हुआ

जी हां,इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल के प्रदर्शन चलते 58.3 ओवर में ही बांग्लादेश की पारी 150 रन पर समेट दिया। हालांकि बांग्लादेश के कप्तान हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसे शुरुआत में ही भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। यादव ने बांग्लादेशी ओपनर कायेस को पहली स्लिप पर रहाणे के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई। कायेस ने 18 गेंदों छह रन बनाए और वह टीम के 12 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए।

कप्तान भी नहीं चले

कप्तान मोमिनुल और मोहम्मद मिथुन ने की जोड़ी के सामने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालने की जिम्मेदारी थी, लेकिन यह जोड़ी सिर्फ 19 रन ही जोड़ सकी।विराट कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव किया और शमी ने 31 के कुल स्कोर पर मोहम्मद मिथुन को आउट कर बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। मिथुन ने 36 गेंदों पर 12 रन बनाए।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में अश्विन के नाम एक नया रिकॉर्ड

हक का विकेट लेकर रविचंद्रन अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे तेजी से 250 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने। उनसे आगे अनिल कुंबले और हरभजन सिंह हैं।अश्विन ने इसके बाद महामुदुल्लाह का भी विकेट लिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 रन बनाए। उनका विकेट 115 रनों पर गिरा।

 

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER