यूँ तो विराट और अनुष्का की जोड़ी यानि विरूष्का आएं दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते है। मगर उनकी कुछ तस्वीरें ऐसी होती है जो सच में काफी बेहतरीन कैप्शन के साथ शेयर की जाती है। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विरूष्का ने नया साल बड़े ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था। हालांकि नया साल शुरू होने से पहले एक तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का को कहा है बेस्ट फोटोग्राफर। दरअसल बात ये है कि विराट और अनुष्का ने अपना नया साल स्विजरलैंड में सेलिब्रेट किया है और इन दोनों का एक खूबसूरत सा वीडियो भी सामने आया है। इनके हॉलिडे की तस्वीरें आप यहाँ देख सकते है।
विराट ने अनुष्का को कहा बेस्ट फोटोग्राफर..
इसी दौरान अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर क्लिक की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कहते है कि आपको तस्वीर की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं, जब बेस्ट फोटोग्राफर ने वह तस्वीर क्लिक की हो। इस तस्वीर में विराट का लुक भी काफी हैंडसम दिख रहा है। वही अगर उनके काम की बात करे तो विराट कोहली पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज से पहले अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ समय बिताना चाहते थे।
No stress about pictures when you’ve got the best photographer taking them for you 😃😍 @AnushkaSharma pic.twitter.com/uK3XO4dFhZ
— Virat Kohli (@imVkohli) December 31, 2019
On point for 2020 ❤️ pic.twitter.com/mBm2ccWVPM
— Virat Kohli (@imVkohli) January 1, 2020
https://www.instagram.com/p/B6vOmqrlkbI/
https://www.instagram.com/p/B6nwyAGFYvQ/
https://www.instagram.com/p/B6wwwhSpQ31/
https://www.instagram.com/p/B6qsblsphi5/
https://www.instagram.com/p/B6xpyWoJf6s/
यही वजह है कि ये दोनों अपनी छुट्टियों का मजा लेने के लिए इतनी खूबसूरत जगह पर गए है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इन्होने वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी। यानि वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां छुट्टियों का मजा लेने गए थे। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि विरूष्का की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते है। ऐसे में जब विराट ने अनुष्का को कहा बेस्ट फोटोग्राफर तो लोग उस तस्वीर को देखे बिना और उस पर कमेंट किए बिना नहीं रह पाएं।


