स्पोर्ट्स कार के शौकीनों के लिए जीप इंडिया लाई दमदार एसयूवी

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

स्पोर्ट्स कारों के शौकीनों के लिए जीप इंडिया ने एक खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपनी लिमिटेड एडिशन एसयूपी Compass Bedrock को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नई एसयूवी लुक के साथ साथ परफोर्मेंस में भी बेहतरीन साबित होगी।

 

जीप इंडिया ने Compass एसयूवी पिछले साल जुलाई में लॉन्च की थी। कंपनी अब तक इसकी 25,000 यूनिट्स बेच चुकी है। इसके साथ ही 1 जून को कंपनी के रंजनगांव प्लांट को एक साल पूरा हो गया है। इन सफलताओं के बाद कंपनी ने खुशी जारी करते हुए भारतीय बाजार में Compass Bedrock एसयूवी उतारी है।

 

Compass Bedrock स्पोर्ट्स वैरिएंट बेस्ड एसयूवी है। कार में ब्लैक अल़ॉय व्हील्स, बेक रूफ रेल्स और बेडरॉक डेकल्स दिए हैं। कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में थोड़ा बदलाव किया गया है। इंटीरियर को बेहतर लुक देने के लिए बेडरॉक बैजिंग वाले सीट कवर, प्रीमियम फ्लोर मैट, 5 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए हैं।

 

नई एसयूवी में 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। जो 173 बीएचपी की पावर और 350 एमएम टार्क पैदा करता करता है। कार में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है। स्पेशल फीचर्स में डुअल एयरबैग्स, चारों टायर्स में डिस्क ब्रेक्स, एबीएस, ईबीडी, स्टेबिलिटी और ट्रक्शन कंट्रोल शामिल हैं।

 

जीप कंपास बेडरॉक्स लिमिटेड एडिशन एसयूवी में वॉकल व्हाइट, मिनिमल ग्रे और एग्जोटिका रेड कलर ऑप्शन उपलब्ध है। ऩई एसयूवी की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत करीब 17.53 लाख रुपए है।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER