वरुण धवन की मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक आया सामने

फर्स्ट

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म लेले का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में वरुण धवन चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नज़र आ रहे हैं। उनके एक हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही हैं साथ ही वो थोड़ा डरे हुए भी नज़र आ रहे हैं।

ये फिल्म करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली है। ये फिल्म 1 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। धर्मा प्रोडक्शंस ने ट्वीट करके फर्स्ट लुक साझा किया है। इतना ही नहीं बल्कि करण जौहर ने ये भी खुलासा किया कि शशांक खेतान फिल्म निर्देशित करेंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट एक्टर भूमि पेडनेकर नज़र आएंगी।

पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे वरुण, जान्हवी और भूमि

फर्स्टवहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणी के होने की भी चर्चा थी लेकिन उन्हें जान्हवी कपूर ने रिप्लेस कर दिया है। तो अब इस फिल्म में वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर नज़र आएंगे।

ये तीसरी बार होगा जब हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फिल्में देने के बाद वरुण और शशांक एक साथ काम करेंगे।

फिल्म की कहानी तीन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रहस्यमय घटना में शामिल होते हैं, जो काफी मजेदार होता है। सूत्रों के अनुसार फिल्म के संवादों के लिए फिलहाल काम हो रहा है और मिस्टर. लेले के मार्च के पहले सप्ताह फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि वरुण धवन इन दिनों कुली नंबर 1 कि शूटिंग में मशरूफ हैं इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान स्क्रीन शेयर करती दिखाई देगी। वहीं दिनों एक्टर अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के प्रमोशन में बिजी हैं जो 24 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में वरुण के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
वरुण धवन की मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक आया सामने -Youth Express
Article Name
वरुण धवन की मिस्टर लेले का फर्स्ट लुक आया सामने -Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के चलते सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म लेले का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक में वरुण धवन चड्डी पहने और हाथ ऊपर किए नज़र आ रहे हैं। उनके एक हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही हैं साथ ही वो थोड़ा डरे हुए भी नज़र आ रहे हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER