प्रीमियम क्वालिटी स्मर्टफ़ोने निर्माता कंपनी OnePlus के नए स्मर्टफ़ोने OnePlus 8 Pro को बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है. इसमें फ़ोन के कई स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए है. लीक के अनुसार, इसमें वनप्लस 8 प्रो में सबसे पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हाल में मिली जानकारियों पर गौर करें तो OnePlus 8 सीरीज़ के तीन फोन मार्केट में उतारे जाएंगे- वनप्लस 8 के साथ वनप्लस 8 प्रो और OnePlus 8 Lite। तो चलिए आपको इसके बाकि डिटेल और स्पेसिफिकेशन से रूबरू करवाते है.
OnePlus 8 Pro leaked specification
बेंचमार्क साइट Geekbench पर लिस्ट किये गए फ़ोन का मॉडल नंबर GALILEI IN2023 है। गौर करने वाली बात है कि OnePlus 8 Pro 5G वर्ज़न को चीन की इंडस्ट्री और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय की वेबसाइट पर IN2010 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। लेकिन वीबो पर एक टिप्सटर ने दावा किया है कि गीकबेंच साइट पर वनप्लस 8 प्रो वेरिएंट को ही लिस्ट किया गया है।
स्पेसिफिकेशन के बात करे तो लीकस के अनुसार,वनप्लस 8 प्रो एंड्रॉय Android 10 पर चलेगा और इसमें 12 जीबी LPDDR5 रैम होंगे। स्मार्टफोन में “kona” कोडनेम वाले चिपसेट को लिस्ट किया गया है। संभवतः यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। इसके अलावा बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 4,296 और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,531 का स्कोर मिला है। लिस्टिंग से पता चला है कि अपलोड की तारीख 10 जनवरी है।
वहीं, पुरानी रिपोर्ट्स की मने तो प्रीमियम क्वालिटी OnePlus 8 Pro में होल-पंच डिस्प्ले, चार रियर कैमरे और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर के साथ आएगा। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले से लैस होगा। साथ ही बता दे की कंपनी कुछ दिन पहले हिडेन कैमरा फीचर वाले फ़ोन का टीज़र जारी किया था. उम्मीद यह भी यह की यह OnePlus 8 सीरीज में आ सकते है. इसके अलावा OnePlus ने हाल ही में 120Hz डिस्प्ले टेक्नोलॉजी लाने की बात की थी। संभवतः यह फीचर वनप्लस 8 प्रो का हिस्सा होगा जिससे यूज़र्स को OnePlus 7 Pro की तुलना में बेहतर अनुभव मिलेगा।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर युथ एक्सप्रेस पर.



