टीवी अभिनेत्री से अब बिजनेसवूमन बनना चाहती है ये एक्ट्रेस

स्टार प्लस के मशहूर शो सपना बाबुल का विदाई से मशहूर हो चुकी टीवी अभिनेत्री सारा खान को तो आप सब जानते होंगे, जो कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी है। उन्होनें अपने शुरूआती दिनों में दूरदर्शन मध्य प्रदेश और ईटीवी के लिए एंकरिंग का काम किया था। वो टीवी अभिनेत्री होने के साथ-साथ सारा खान एक भारतीय मॉडल भी है जिन्होनें कुछ समय पहले मिस भोपाल खिताब अपने नाम किया था। सारा कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी है। और अब वो बिजनेसवूमन बनने की तैयारी में है।

बता दें की टीवी की दुनिया से अब सारा बोर होने लगी है इसलिए उन्होनें कुछ समय पहले म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है। टीवी अभिनेत्री के बाद अब सारा एक फीमेल सिंगर बन गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री से सिंगर बनीं सारा खान ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो हनी बनी लॉन्च किया है। जो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनके इस गाने को जमकर एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे है।

सारा लाना चाहती है मार्केट में अपना एक ओरिजनल एप

बिजनेसवूमन

बता दें कि सिंगर और अभिनेत्री बनने के बाद अब सारा एक सफल बिजनेसवूमन बनना चाहती है। वो बिजनेस क्षेत्र में उतरने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है ताकि इस फिल्ड में भी उनको जल्द सफलता मिल सके। हाल ही में उन्होनें कहा की वो अपना एक ओरिजनल एप मार्केट में लाना चाहती है। इस एप के जरिए वो लघु फिल्में, गाने, वेब सीरीज और रियलिटी शो आदि को प्रोड्यस करना चाहती है।

सारा खान कुछ दिनों पहले अपनी तस्वीरों को लेकर विवादों में घिरी थी जिसके बाद उन्होनें अपनी गलती स्वीकार करते हुए सरेआम लोगों से माफी मांगी थी। वर्तमान समय में सारा अपनी एक म्यूजिक वीडियो मे अधिक व्यस्त है। इस समय वीडियो पर काम बड़ी जोर सोर से चल रहा है। सारा का ये वीडियो बहुत जल्द हम सब को देखने को मिल सकता है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
 टीवी अभिनेत्री से अब बिजनेसवूमन बनना चाहती है ये एक्ट्रेस - Youth Express
Article Name
टीवी अभिनेत्री से अब बिजनेसवूमन बनना चाहती है ये एक्ट्रेस - Youth Express
Description
जिन्होनें कुछ समय पहले मिस भोपाल खिताब अपने नाम किया था। सारा कलर्स टीवी के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी है। और अब वो बिजनेसवूमन बनने की तैयारी में है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER