टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को ट्रेवलिंग बेहद पसंद है। वो अक्सर किसी नई जगह पर जाती हैं और वहां की खूबसूरती को एक्सप्लोर करती नज़र आती हैं। सुरभि पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया में थीं और वहां के शहरों की सैर करती नज़र आ रहीं थीं। इस बीच सुरभि कि इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही थी।

इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। स्टाइलिश हेयर लुक, बेस मेकअप, होंठों पर पीच कलर की लिपस्टिक और आंखों में काजल लगाए सुरभि का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सब उनके इस अवतार की तारीफ करते नज़र आ रहे हैं।
सुरभि ऑस्टेलिया में मैलबर्न, सिडनी, बॉन्डी बीच, अपोलो बीच जैसी जगहों पर घूमती नज़र आईं थीं। वो अपने इस हॉलीडे के तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया की साफ सफाई, खुला आसमान और साफ सड़के खूब पसंद आया।
इससे पहले सुरभि स्विट्जरलैंड, उसके बाद उत्तराखंड में ऑली की सैर करती नज़र आईं थीं।
नागिन 4 के प्रमोशन में साथ नज़र आए पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

