बता दे कि शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान अपने पिता की तरह ही बॉलीवुड में काम करना चाहती है। यहाँ तक कि बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी भी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। हालांकि सुहाना खान किसी फिल्म में तो काम नहीं कर रही है। मगर कॉलेज में सुहाना खान ने अपने अभिनय का जौहर जरूर दिखाया है। दरअसल सुहाना खान ने हाल ही में अपने कॉलेज में एक प्ले परफॉर्म किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। बता दे कि इस प्ले में सुहाना खान का लुक काफी अलग नजर आ रहा है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है।
कॉलेज में सुहाना खान ने किया परफॉर्म..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सोशल मीडिया पर सुहाना के जितने भी फैंस है उन सब ने सुहाना की काफी तारीफ की है। जी हां किसी ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। तो किसी ने लिखा है कि उफ्फ क्या अदा है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुहाना ने अपने क्लासमेट की एक शार्ट फिल्म में भी काम किया है। बहरहाल इस फिल्म का टाइटल और पोस्टर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो फ़िलहाल सुहाना खान अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चल रही है।
https://www.instagram.com/p/B4caaHzhO9F/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/BymJ2ByhEpC/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/Btf5CqvFR8s/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/p/Bq0jC-kgWb5/?utm_source=ig_web_copy_link
गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर में सुहाना की ही तस्वीर है और उस पर काफी फ़िल्टर भी इस्तेमाल किए गए है। दरअसल सुहाना खान न्यूयार्क में ही फिल्म मेकिंग पढ़ रही है। इसके इलावा वह हाल ही में इंग्लैंड के कॉलेज से ग्रेजुएट हुई है। बहरहाल कुछ दिन पहले शाहरुख़ खान ने भी अपनी बेटी के प्ले रोमियो एंड जूलिएट से उसकी तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है।


