कहते है कि सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है, जो रातोरात किसी आम व्यक्ति को खास बना सकती है। जी हां अगर कोई आम व्यक्ति रातोरात सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएँ तो उसे प्रसिद्ध होने से कोई नहीं रोक सकता। बहरहाल आज हम आपको उन आम लोगो के बारे में बताने जा रहे है, जो सोशल मीडिया के जरिए न केवल प्रसिद्ध हुए है बल्कि काफी अमीर भी हो चुके है। यक़ीनन आप भी इन लोगों को अब बखूबी जानते होंगे।
सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्ध और अमीर हो चुके है ये आम लोग..
फैसल शेख.. बता दे कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फैसल शेख का शामिल है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर हर कोई इन्हे फैजू के नाम से जानता है। यानि यह सोशल मीडिया के सबसे प्रसिद्ध सितारे है। अब अगर हम इनकी संपत्ति की बात करे तो वह करीब पैंतीस करोड़ रूपये है।
रियाज अली.. इसके बाद हम रियाज अली नाम के शख्स की बात करते है। बता दे कि इनका हर स्टाइल लोगो को बेहद पसंद आता है। इसके इलावा अपने लुक के कारण ये सोशल मीडिया पर सब का दिल आसानी से जीत लेते है। वही अगर खबरों की माने तो रियाज अली करीब पंद्रह लाख रूपये की संपत्ति के मालिक है।
रानू मंडल.. अब आखिर में हम रानू मंडल की बात करते है। जिनके प्रसिद्ध होने की कहानी सब को मालूम ही है। जी हां रेलवे प्लेटफार्म से सेलिब्रिटी बनने तक का सफर इन्होने कैसे तय किया, ये पूरी दुनिया ही जानती है। यहाँ तक कि इनके जीवन को लेकर फ़िल्मी कहानी भी बनाई जा रही है। ऐसे में इनकी जीवनकथा सब के सामने आने के बाद हर कोई इन्हे और भी ज्यादा जानने और पहचानने लगेगा।
हालांकि अगर खबरों की माने तो रानू मंडल फ़िलहाल सात लाख रूपये की संपत्ति की मालिक है। तो ये है वो आम लोग जो सोशल मीडिया के जरिए अब प्रसिद्ध और अमीर हो चुके है।




