स्टार प्लस का शो इश्कबाज़ कई कारणों से लोगो के बीच लोकप्रिय रहा, जिनमें नकुल मेहता और सुरभि चांदना द्वारा निभाए गए शिवाए अनिका के मुख्य किरदार थे। शो के अचानक बंद होने पे प्रशंसक बहुत परेशान हो गए थे लेकिन जल्द ही अच्छी खबर यह आई है कि इश्कबाज़ की अभिनेत्री सुरभि चांदना का शो संजीवनी 2 जल्द ही स्टार प्लस पर प्रसारित होंने वाला है, ये शो वर्ष 2002 में आये संजीवनी की कल्ट मेडिकल ड्रामा का रीमेक होगा।
इस डेट को शुरू हो सकता है सुरभि चांदना का शो
स्विट्ज़रलैंड में एक साथ मस्ती करती दिखी टीवी की ये दो मशहूर एक्ट्रेस
शो में नकुल मेहता की मुख्य भूमिका के विपरीत होने की भी खबरें थीं, लेकिन जल्द ही रिपोर्ट्स में कहा जाने लगा कि नमित खन्ना उसके विपरीत काम करेंगे, लेकिन निर्माताओं की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई।
सुरभि चंदना और नमित खन्ना की संजीवनी 2 भारतीय टेलीविजन पर वर्तमान में सबसे प्रतीक्षित शो में से एक है। यह शो संजीवनी की तीसरी किस्त है जो पहली बार 2002 में प्रसारित हुई थी।
इस सीज़न में रेजिडेंट डॉक्टर्स का एक ग्रुप दिखाई देगा, जो पिछले सीज़न के विपरीत जीवन और पेशे को अपनाते हैं, जहां लीड इंटर्न निभाते हैं। शो के प्रसारण के समय के बीच अटकलें भी आरही हैं, सुनने में ये आरहा है के यह शो 12 अगस्त से प्रसारित होगा। जी हां, आपने इसे सही पढ़ा।
एक सूत्र ने बताया, “नच बलिए लॉन्च के बाद, चैनल 12 अगस्त से संजीवनी पेश करने की तैयारी में हैं। यह शो गुल खान की दिल तो हैप्पी है जी की जगह शायद 7:30 बजे का टाइम स्लॉट लेगा।”
सलमान खान बिग बॉस 13 को होस्ट करने का ले रहे इतना चार्ज
सुरभि, जिन्हें आखिरी बार इश्कबाज़ में देखा गया था, अब वे संजीवनी 2 में डॉ इशानी के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी करेंगी। इस शो में सयंतनी घोष, मोहनीश बहल, गुरदीप कोहली भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएँगे।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर



