वैसे तो अनुष्का शर्मा कई बार विराट कोहली का मैच देखने स्टेडियम गई है। मगर विराट कोहली, उनकी फिल्मों के बारे में काफी कम बात करते है। ऐसे में अब कोहली ने बता ही दिया कि उन्हें अपनी वाइफ यानि अनुष्का शर्मा की कौन सी फिल्म पसंद है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से कई व्यक्तिगत सवाल पूछे गए। गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा की कई बातें विराट कोहली को पसंद है और इन सब बातों में उनकी फ़िल्में भी शामिल है।
विराट कोहली को पसंद है अनुष्का शर्मा की यह फिल्म..
इस बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि उन्हें ए दिल है मुश्किल फिल्म काफी पसंद है। जी हां इस फिल्म में अनुष्का ने जो किरदार निभाया है, वह उनका पसंदीदा किरदार है। इसके बाद विराट ने कहा कि वह अनुष्का को अक्सर बताते है, कि कैसे वह यू ट्यूब खोल कर बैठ जाते है। फिर देखते है फिल्म में कब उन्हें कैंसर हुआ था और कैसे ये पूरी बात रणबीर कपूर को पता चली। बहरहाल विराट ने यह तक कह दिया कि इस फिल्म का टाइटल सांग उनके दिल के काफी करीब है। इसके बाद जब विराट से पूछा गया कि उन्हें अपनी माँ के हाथों की कौन सी बनी डिश सबसे ज्यादा पसंद है। तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें राजमा चावल सबसे ज्यादा पसंद है।
वही क्रिकेट के बारे में बात करते हुए विराट ने कहा कि उन्हें सचिन तेंदुलकर बेहद पसंद है और वह उनकी प्रेरणा है। फिर उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लिया। दरअसल विराट का मानना है कि उनके पास कड़ी मेहनत करने की इच्छा और मानसिक शक्ति है और खेल में ये दोनों ही चीजें विराट के लिए काफी महत्व रखती है। अब अगर हम विराट की निजी जिंदगी की बात करे तो अनुष्का शर्मा की यह फिल्म विराट कोहली को पसंद है और इस फिल्म में निभाया गया अनुष्का का किरदार उनके दिल के काफी करीब है। दोस्तों आपको अनुष्का शर्मा की कौन सी फिल्म पसंद है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



