अगर हम बॉलीवुड फिल्मो की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि कुछ एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे होते है, जो अपनी फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए अपनी जान तक दाव पर लगा देती है। बहरहाल आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है। जी हां वो एक्ट्रेस जिसने नागिन बनने के लिए न तो अपनी जान की परवाह की और न ही अपनी आँखों की रोशनी जाने की कोई फ़िक्र की। गौरतलब है कि हम यहाँ किसी और एक्ट्रेस की नहीं बल्कि नगीना फिल्म में बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन करने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी की बात कर रहे है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं रही, लेकिन उनके शानदार अभिनय को कभी झुक्लाया नहीं जा सकता।
नागिन बनने के लिए..
वही अगर हम इस फिल्म की बात करे तो एक वेबसाइट के अनुसार इस फिल्म में खुद को नागिन की तरह दिखाने के लिए श्रीदेवी अपनी आँखों में अलग अलग तरह के और अलग अलग रंग के लेंस पहनती थी। यहाँ तक कि बार बार लेंस बदलने के कारण श्रीदेवी की ऑंखें भी खराब होने लगी थी। यानि उनकी आँखों पर इस चीज का बुरा असर पड़ने लगा था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा डॉक्टर ने श्रीदेवी को यह तक कह दिया था कि अगर वो दोबारा लेंस का इस्तेमाल करेंगी तो शायद उनकी आँखों की रोशनी भी चली जाएगी। जिसके बाद श्रीदेवी फिल्म के सेट पर अपनी आँखों में दवाई डाल कर अभिनय करती थी।
अब बेली डांस से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं,जान्हवी कपूर….
वैसे आपको बता दे कि इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को फिल्मफेयर का अवार्ड भी मिला था। इसके साथ ही इस फिल्म को दर्शको द्वारा भी खूब पसंद किया गया था। अब जाहिर सी बात है कि मेहनत का फल कभी कड़वा हो ही नहीं सकता। यानि श्रीदेवी ने इस फिल्म के लिए जितनी भी मेहनत की थी उन्हें उनकी मेहनत का फल अवार्ड के रूप में मिला था। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि बड़े परदे पर बेहतरीन नागिन बनने के लिए श्रीदेवी को और भी कई तकलीफो का सामना करना पड़ा था।


