वैसे तो आपने अक्सर यह डायलॉग कई बार सुना होगा कि जनाब नाम में क्या रखा है। मगर असली बात तो ये है कि नाम में ही सब कुछ रखा है। हां भले ही इंसान का सरनेम उसके लिए ज्यादा जरूरी न हो, लेकिन व्यक्ति के लिए उसका पहला नाम जरूर काफी मायने रखता है। वो इसलिए क्यूकि किसी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से ही उसकी कुंडली और राशि के बारे में पता लगाया जा सकता है। बता दे कि आज हम R अक्षर वाले लोग कैसे होते है, इसके बारे में आपको बताएंगे। इसलिए अगर आपका नाम भी इस अक्षर से शुरू होता है, तो इस जानकारी को जरा ध्यान से पढियेगा।
R अक्षर वाले लोग ऐसे होते है..
स्वभाव.. बता दे कि ये लोग कम बोलना पसंद करते है। शायद यही वजह है कि इनकी दोस्ती आमतौर पर लेखकों या दार्शनिक लोगों से ज्यादा होती है। हालांकि ये लोग केवल अपने मन की ही सुनते है और मन की ही करने वाले होते है। इसके साथ ही इन्हें दूसरे लोगों से मिलना ज्यादा पसंद नहीं होता। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो ये लोग सामाजिक भेड़ चाल का हिस्सा बनना पसंद नहीं करते।
व्यव्हार.. इस नाम वाले लोग अक्सर अपनी ही दुनिया में खोएं रहते है। मगर ये लोग दिल के इतने अच्छे होते है कि जरूरत पड़ने पर सामने वाले की मदद जरूर करते है। यहाँ तक कि अच्छे व्यव्हार के चलते इनकी समाज में खूब तारीफ भी होती है। इसके इलावा इन्हे कभी धन की भी कमी नहीं होती।
शारीरिक सुंदरता.. इस नाम वाले लोग दिखने में काफी आकर्षित और स्मार्ट होते है। शायद इसलिए लोग इनकी तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते है।
लव लाइफ.. बता दे कि प्यार के मामले में इन लोगो की किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं होती। इसलिए ये लोग अक्सर प्यार की तलाश में भटकते ही रहते है। दरअसल प्यार के मामले में ये लोग थोड़े शक्की किस्म के होते है। जिसके कारण इन्हें जल्दी जल्दी किसी का प्यार हासिल नहीं होता। यानि R अक्षर वाले लोग थोड़े से अच्छे और थोड़े से बुरे भी होते है। दोस्तों क्या आपका या आपके किसी दोस्त का नाम इस अक्षर से शुरू होता है। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



