कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया था आलिया का मजाक, अब एक्ट्रेस ने भी दिया ये जवाब

रंगोली

क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत को जल्द ही पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाने वाला है। इस बात की घोषणा के बाद से ही सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने भी कंगना को पद्मश्री मिलने के लिए शुभकामनाएं दी। आलिया ने एक कार्ड के साथ फूलों का बुके भी भेजा। लेकिन ये सब लगता है कंगना की बहन रंगोली को नहीं भाया और उन्होनें तुरंत की फूलों का फोटो ट्विटर पर शेयर कर आलिया का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आलिया भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं। रंगोली की इस बात का आलिया ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

ये है पूरा मसला-

रंगोलीआलिया का कार्ड और बुके जब रंगोली ने देखा तो उसका फोटो उन्होनें अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और लिखा- ये देखो आलिया जी ने भी कंगना को फूल भेजा है, कंगना का पता नहीं मगर मुझे बहुत मजा आ रहा है।

आलिया को जब रंगोली के इस ट्वीट का पता चला तो उन्होनें हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें इस सब से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्हें अपने द्वारा भेजे गए फूलों पर कोई रिग्रेट नहीं है। एक्ट्रेस कहती हैं, उन्हें जैसे रिएक्ट करना है वो करें, मैं कंगना के लिए खुश हूं। आगे आलिया ने कहा कि क्या पता कंगना को उनकी कोई अगली फिल्म अच्छी लग जाए। आलिया कहती हैं, मुझे लगता है मेरा चुप रहना ही बेहतर हैं।

आपको बता दें पद्मश्री सम्मान मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कंगना रनौत ने कहा था, मैं ये सम्मान पाकर काफी विनम्र हूं। मैं भारत सरकार और अपने फैंस की आभारी हूं। मैं अपने देश को धन्यवाद करना चाहूंगी जो सम्मान उन्होनें मुझे दिया। ये पुरस्कार मैं हर उस महिला को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं। इसके साथ ही ये पुरस्कार हर उस बेटी, मां और औरत के लिए है जो इस देश को बेहतर बनाने में मददगार हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया था आलिया का मजाक, अब एक्ट्रेस ने भी दिया ये जवाब - Youth Express
Article Name
कंगना की बहन रंगोली ने उड़ाया था आलिया का मजाक, अब एक्ट्रेस ने भी दिया ये जवाब - Youth Express
Description
फोटो ट्विटर पर शेयर कर आलिया का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। लेकिन आलिया भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं। रंगोली की इस बात का आलिया ने भी मुंह तोड़
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER