ये 3 पौधे जरूर लगाएं घर में, होगी खूब बरकत और अच्छी रहेगी सेहत

ये 3 पौधे जरूर लगाएं

वैसे तो वर्तमान समय में प्रदूषण भरे वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए हम सब को पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए। मगर इन पेड़ पौधों को लगाने की वजह केवल वातावरण को ही खुशनुमा बनाना नहीं है, बल्कि इससे और भी कई सारे लाभ होते है। जी हां इस लाभ को हासिल करने के लिए घर में ये 3 पौधे जरूर लगाएं और खूब लाभ कमाएं। अब जाहिर सी बात है कि घर में पौधे लगाने से एक तो आपके घर का वातावरण काफी शांत रहेगा और दूसरी बात ये है कि इससे आपके मन को भी काफी सुकून मिलेगा। तो चलिए अब आपको इन तीन पौधों के बारे में बताते है।

ये 3 पौधे जरूर लगाएं

ये 3 पौधे जरूर लगाएं घर में.. 

तुलसी का पौधा.. बता दे कि तुलसी का पौधा तो हर व्यक्ति को अपने घर में लगाना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि हिन्दू संस्कृति के अनुसार इस पौधे को काफी पवित्र माना जाता है। इसके इलावा हर रोज इस पौधे की पूजा भी करनी चाहिए। आप इस पौधे को पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में भी रख सकते है। इससे आपके घर में सुख और शांति का वास होगा।

मनी प्लांट का पौधा.. गौरतलब है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो आपको इस पौधे के नाम से ही पता चल गया होगा कि इसे घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है। यानि इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरती है। आप चाहे तो इसे पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा में भी लगा सकते है।

नीम का पेड़.. बता दे कि घर में नीम का पेड़ या नीम का पौधा लगाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। दरअसल इस पौधे में कई तरह के औषधीय गुण पाएं जाते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस पौधे से केवल उसी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, जिसके घर में यह पौधा होता है। यानि अगर आप नीम का पेड़ नहीं लगाना चाहते तो नीम का छोटा सा पौधा भी लगा सकते है। फ़िलहाल तो घर में ये 3 पौधे जरूर लगाएं और इनके इलावा अगर आप दूसरे पौधे लगाना चाहते है तो वो भी जरूर लगाएं।

Summary
ये 3 पौधे जरूर लगाएं घर में, होगी खूब बरकत और अच्छी रहेगी सेहत  Youth Express
Article Name
ये 3 पौधे जरूर लगाएं घर में, होगी खूब बरकत और अच्छी रहेगी सेहत Youth Express
Description
वैसे तो वर्तमान समय में प्रदूषण भरे वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए हम सब को पेड़ पौधे जरूर लगाने चाहिए। मगर इन पेड़ पौधों को लगाने की वजह केवल वातावरण को ही खुशनुमा बनाना नहीं है, बल्कि इससे और भी कई सारे लाभ होते है। जी हां इस लाभ को हासिल करने के लिए घर में ये 3 पौधे जरूर लगाएं और खूब लाभ कमाएं। अब जाहिर सी बात है कि घर में पौधे लगाने से एक तो आपके घर का वातावरण काफी शांत रहेगा और दूसरी बात ये है कि इससे आपके मन को भी काफी सुकून मिलेगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER