नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के ठीक होने की मांगी दुआ

ये खबर तो आप सब को पता ही होगा कि हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में शबाना आजमी को काफी चोट आई है। बता दे कि शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर खंडाला छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे, जब यह एक्सीडेंट हुआ। तो ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के ठीक होने की मांगी दुआ। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि जावेद अख्तर जी दूसरी गाडी में विराजमान थे। शायद इस वजह से वह बच गए और उन्हें चोट नहीं लगी। मगर शबाना आजमी इस एक्सीडेंट के दौरान बुरी तरह से घायल हो गई।

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के लिए मांगी दुआ.. 

बहरहाल जब बॉलीवुड सितारों को शबाना आजमी के अस्पताल में होने की खबर पता चली, तब बहुत से कलाकार उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुँच गए। जिनमें अनिल कपूर, तब्बू और शबाना आजमी के सौतेले बेटे फरहान अख्तर का नाम शामिल है। गौरतलब है कि डॉक्टर्स ने फ़िलहाल शबाना आजमी की हालत को स्थिर बताया है, लेकिन फिर भी उन्हें डॉक्टर्स की देखरेख में रखा गया है। इसके इलावा अगर हम पीएम मोदी के ट्वीट की बात करे तो उन्होंने ट्वीट में यह लिखा है कि वह शबाना आजमी के जल्दी स्वस्थ की दुआ करते है और यही कामना करते है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। वैसे आप उनके इस ट्वीट को यहाँ देख सकते है।

हालांकि यहाँ ताज्जुब की बात ये है कि जहाँ एक तरफ देश भर के बहुत से लोग शबाना आजमी के लिए दुआ मांग रहे है। वही दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी है जो उनका एक्सीडेंट होने के बाद भी उन्हें ट्रोल कर रहे है। अब वो लोग किस बात का गुस्सा निकाल रहे है, ये तो हम नहीं जानते। मगर पीएम मोदी ने ट्वीट करके शबाना जी के लिए जो दुआ मांगी है, तो ऐसे में हम भी यही उम्मीद करते है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ।

Summary
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के ठीक होने की मांगी दुआ  Youth Express
Article Name
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के ठीक होने की मांगी दुआ Youth Express
Description
ये खबर तो आप सब को पता ही होगा कि हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ है। इस एक्सीडेंट में शबाना आजमी को काफी चोट आई है। बता दे कि शबाना आजमी और उनके पति जावेद अख्तर खंडाला छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे, जब यह एक्सीडेंट हुआ। तो ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया और शबाना आजमी के ठीक होने की मांगी दुआ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER