बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी फिल्मों और बेबाक बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके बयान भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि इन दिनों कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म पंगा के प्रमोशन में लगी हुई हैं। फिल्म पंगा में कंगना एक कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका निभा रही हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने खुलासा किया कि घर छोड़ने और बॉलीवुड के अपने शुरुआती दिनों में उनकी बहन रंगोली चंदेल पर एसिड अटैक के वक्त उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मेरे पास बैठकर रोने का भी समय नहीं था
मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने अपनी बहन रंगोली चंदेल के इलाज के लिए पैसों का इंतजाम करने के दौरान आई मुश्किलों का जिक्र करते हुए इंटरव्यू में कहा, उस वक्त मेरी उम्र महज 19 साल थी और मैं अपने करियर को आगे बढ़ाने की दहलीज पर खड़ी हुई थी। उसी दौरान मेरी बहन के ऊपर एसिड अटैक हुआ और हम लोगों के लिए ये एक लंबा, विकृत और बहुत ज्यादा मुश्किलों भर संघर्ष था। उस वक्त मेरे पास कोई मजबूत सहारा नहीं था, इसलिए आर्थिक तौर पर हम बेहद परेशान थे। मैं मुश्किलों से जूझ रही थी, लेकिन मेरे पास बैठकर रोने का भी समय नहीं था।
ऐसा वक्त भी आया, जब मैं बुरी संगत में पड़ गई
कंगना रनौत ने आगे कहा, मैनें हल्की फिल्में की, वो रोल किए जो शायद मुझे नहीं करने चाहिए थे, फिल्मों में गेस्ट की भूमिका भी निभाई, केवल इसलिए ताकि मेरी बहन का देश के सबसे अच्छे सर्जन से इलाज मिल सके। मेरी बहन को 54 सर्जरी से गुजरना पड़ा। एक ऐसा वक्त भी आया, जब मैं बुरी संगत में पड़ गई। कुल लोगों ने इस बात का भी फायदा उठाया कि मैं अकेली थी और मेरे माता-पिता नहीं थे। एक इंसान कितने बुरे दौर से गुजर सकता है, ये मैनें उस वक्त अनुभव किया। हालांकि इन मुश्किलों से मैं और मजबूत हुई और वो बन पाई, जो मैं आज हूं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

