हिना खान ने अपने पहले सीरियल को लेकर कही ये बात

सीरियल

करीब एक दशक पहले टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिना खान के बीते दो साल खूब अच्छे बीते। नए साल की शुरुआत उन्होनें वेब सीरीज डैमेज्ड 2 और फिल्म हैक्ड से की। हिना खान ने हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है, मेरा पहला सीरियल था। मैनें उसे बीच में इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं आगे बढ़ना चाहती थी। कुछ नया करने की कोशिश करना चाहती थी। अगर आज भी मैं वो सीरियल कर रही होती, तो दादी या नानी कुछ तो बन गई होती। मुझे लगता है कि घाघरा चोली वाले इस शो को छोड़ना मेरा सबसे सही फैसला था। अब वो वक्त नहीं रहा जब किसी अभिनेत्री का करियर 30-40 साल चलता था। मैं कॉलेज में पढ़ रही थी, वहीं से ऑडिशन देकर शो मिल गया और फिर सेट से घर और घर से सेट। यही चल रहा था। जब वहां से बाहर निकली तब पता चला कि मैं और क्या क्या कर सकती हूं।

हिना खान ने कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि बिग बॉस वो शो है, जिसमें मुझे एक अलग पहचान दी, उस शो ने मेरे लिए बहुत अच्छा मुकाम बनाकर तैयार किया। उन्होनें कहा कि मुझे लगता है कि घाघरा चोली वाले शो को 8 साल काम करने के बाद छोड़ने का फैसला किया और मुझे लगता है ये फैसला मेरा सबसे सही फैसला था। हिना ने कहा कि मैं एक किरदार में बंधकर नहीं रहना चाहती इसलिए ऐसे किरदार निभाना चाहती हूं, जिसमें मेरी अलग-अलग प्रतिभाएं नज़र आएं। उन्होनें कहा कि मेरे दर्शकों को ये पता चलना चाहिए कि हिना खान कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, हॉरर, रोमांस सब कर सकती है।

बिग बॉस मिलने के बाद हिना का ये सपना हुआ पूरा

ड्रेसिंग सेंस पर उन्होनें कहा, मैं एक ही चीज लगातार आठ साल तक घाघरा चोली, सलवार सूट और साड़ी पहन कर करती रही तो मुझे दूसरी चीजें दिखाने का मौका ही नहीं मिला। मैं अंदर से चाहती थी कि मुझे सलवार सूट, साड़ी, घाघरा ये सब नहीं पहनना है और बिग बॉस मिलने के बाद मेरा ये सपना भी पूरा हो गया।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
हिना खान ने अपने पहले सीरियल को लेकर कही ये बात - Youth Express
Article Name
हिना खान ने अपने पहले सीरियल को लेकर कही ये बात - Youth Express
Description
हिना खान ने हाल ही में एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि ये रिश्ता क्या कहलाता है, मेरा पहला सीरियल था। मैनें उसे बीच में इसलिए छोड़ा क्योंकि मैं आगे बढ़ना
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER