कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिला, यह सम्मान मिलने के बाद ऐसा था कंगना का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। जी हां दर्शकों को यह फिल्म काफी हद तक रास आ रही है। वही अगर हम इस फिल्म में कंगना के अभिनय की बात करे तो हमेशा की तरह कंगना ने इस फिल्म में भी जान फूंक दी है। वैसे भी आज कल कंगना की हर फिल्म कमाल कर रही है। शायद यही वजह है कि कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। यह अवार्ड मिलना सच में काफी सम्मान की बात है।

कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार

कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिला.. 

बता दे कि इस फिल्म में जया निगम की कहानी असल में कंगना को अपनी ही कहानी लग रही है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि बीते शनिवार को ही भारत सरकार द्वारा कंगना को यह अवार्ड देने की घोषणा की गई है। जो लोग इस अवार्ड की मान्यता के बारे में नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला चौथा उच्च नागरिक सम्मान है।

इस सम्मान को पा कर कंगना रनौत भी बेहद खुश है और इस बारे में उनका कहना है कि वह यह सम्मान पा कर बेहद विनम्र महसूस कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने देश का धन्यवाद किया है और यह भी कहा है कि वह इस सम्मान को उन सभी महिलाओं को समर्पित करना चाहती है, जो अपने सपने पूरे करने की हिम्मत रखती है। इसके साथ ही कंगना ने देश की हर माँ और हर बेटी को इस अवार्ड के लिए शुक्रिया कहा है।

कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार

बता दे कि उनकी फिल्म पंगा की प्रोड्यूसर अश्विनी का कहना है कि कंगना पूर्ण रूप से इस अवार्ड की हक़दार है। बहरहाल कंगना की फिल्म की पूरी टीम ने उन्हें बधाई भी दी है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इतने सालों की कड़ी मेहनत के बाद कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिल ही गया और इस सम्मान को पा कर वह सच में बेहद गर्व महसूस कर रही है।

Summary
कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिला, यह सम्मान मिलने के बाद ऐसा था कंगना का रिएक्शन  Youth Express
Article Name
कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिला, यह सम्मान मिलने के बाद ऐसा था कंगना का रिएक्शन Youth Express
Description
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। जी हां दर्शकों को यह फिल्म काफी हद तक रास आ रही है। वही अगर हम इस फिल्म में कंगना के अभिनय की बात करे तो हमेशा की तरह कंगना ने इस फिल्म में भी जान फूंक दी है। वैसे भी आज कल कंगना की हर फिल्म कमाल कर रही है। शायद यही वजह है कि कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। यह अवार्ड मिलना सच में काफी सम्मान की बात है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER