बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन, उमा देवी यानी फिल्मों की टुनटुन

कॉमेडियन

बॉलीवुड फिल्मों में महिलाओं की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में ग्लैमरस एक्ट्रेस आती हैं। इस इंडस्ट्री में आते ही हर लड़की फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनने के लिए स्ट्रगल में लग जाती है लेकिन आज हम एक अलग ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं। ये एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों की सबसे पहली कॉमेडियन मानी जाती हैं। इन्होनें अपने शानदार अभिनय से पुराने दौर में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। हम जिनकी बात कर रहे है वो उमा देवी यानी फिल्मों की टुनटुन।

कुछ और ही थे टुनटुन के सपने

कॉमेडियन तो टुनटुन बायचांस बनी है उनका बचपन से ही सपना था कि वो मुंबई जाकर सिंगिंग में अपना करियर बनाएं। तब लड़कियों को अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी लेकिन टुनटुन की किस्मत में तो स्टार बनना लिखा था। टुनटुन एक गांव में रहती थीं, जहां से मुंबई वो अपनी एक सहेली के साथ आई थीं। इस सहेली की जान-पहचान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से थी।

पहले ही ऑडिशन में किया था इंप्रेस

कॉमेडियनमुंबई में किस्मत से टुनटुन की मुलाकात संगीतकार नौशाद साहब से हो गई। यहां पर भी उन्होनें कुछ ऐसा किया कि सबके चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई। उन्होनें नौशाद साहब से काम देने की जिद कर दी और ये भी कहा कि अगर उन्हें मौका नहीं मिला तो समुंदर में कूदकर जान दे देंगी। इसके बाद नौशाद साहब ने टुनटुन का छोटा सा ऑडिशन लिया और पहले ही ऑडिशन में टुनटुन की आवाज ने नौशाद साहब को इतना इंप्रेस किया कि उन्हें तुरंत काम मिल गया।

एक्टिंग के लिए भी रखी थी शर्त

गाना अफसाना लिख रही हूं.. उसे टुनटुन ने ही गाया था। इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया। ये गाना तो आज तक लोगों की जुबान पर है। उनका सिंगिंग करियर काफी अच्छा चला। इसके बाद नौशाद साहब ने ही उन्हें एक्टिंग करने की सलाह दी थी। इस सलाह पर भी टुनटुन की एक जिद थी। वो ये थी कि जिस फिल्म में दिलीप कुमार होंगे वो उसी में एक्टिंग करेंगी। 1950 में ऐसा मौका भी आ गया और टुनटुन को दिलीप कुमार की फिल्म बुलबुल में काम मिला। पहली ही फिल्म में टुनटुन की एक्टिंग को जमकर तारीफें मिलीं। उन्हें स्क्रीन पर देखते ही लोग हँस पड़ते थे।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन, उमा देवी यानी फिल्मों की टुनटुन - Youth Express
Article Name
बॉलीवुड की पहली महिला कॉमेडियन, उमा देवी यानी फिल्मों की टुनटुन - Youth Express
Description
ये एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्मों की सबसे पहली कॉमेडियन मानी जाती हैं। इन्होनें अपने शानदार अभिनय से पुराने दौर में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। हम जिनकी बात कर रहे है वो उमा देवी यानी फिल्मों की टुनटुन।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER