शहनाज गिल के लिए गौहर खान ने भगवान से की प्रार्थना

भगवान

बिग बॉस 13 में इन दिनों एक के बाद एक नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में शो में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच हमेशा दर्शकों को अलग केमेस्ट्री दिखाई दी है और अब दोनों की इस केमेस्ट्री को लेकर बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने सवाल खड़ा किया है। हाल ही में गौहर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे दी है और सिद्धार्थ और शहनाज गिल को खूब खरी खोटी सुनाई हैं। साथ ही गौहर ने शहनाज के लिए भगवान से प्रार्थना भी कीं।

उन्होनें हाल ही में लिखा है,“ये सिद्धार्थ शुक्ला का ही प्रभाव है कि शहनाज गिल भी आक्रामक हो गईं हैं। दोस्त सिद्धार्थ की तरह ही शहनाज गिल भी बिग बॉस के घर में लोगों से झगड़े करती दिखाई दे रहीं हैं।” इसी के साथ गौहर खान ने लिखा है,“मुझे पता है बिग बॉस का घर ये एक ऐसी जगह है जहां पर लोग एग्रेसिव हो जाते है। बेचारी शहनाज गिल जिस व्यक्ति के साथ बिग बॉस के घर में वो समय बिता रही है उसी की तरह लड़ाकू हो गई हैं। बिग बॉस के घर में आक्रामकता, लड़ाई, तेजी से बोलना इसके साथ ही ये भी सोचना कि इस प्लेनेट पर किसी ओर का अस्तित्व ही नहीं हैं। हे भगवान! कृपया इसे कोई सामान्य दिखाओ। मानवता शांति भी सिखाओ”।

एजाज खान ने किया शहनाज गिल का बचाव

आप सभी को बता दें कि ऐसा होने के बाद गौहर के पूर्व साथ रह चुके एजाज खान ने इसके साथ ही शहनाज गिल का बचाव किया है और उन्होनें जवाब देते हुए लिखा है,“सिद्धार्थ शुक्ला दिल से बुरे इंसान नहीं हैं। शहनाज इस समय दोस्त की जिम्मेदारी निभा रही है”। गौहर खान को याद दिलाते हुए एजाज खान ने लिखा,“सलमान खान मुझे हमेशा इस बात को लेकर टिप्पणी करते थे कि एजाज खान जो भी करते है गौहर खान को पूछ कर करते है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं मैं जो भी करता था अपनी दोस्ती की लिए करता था”।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
शहनाज गिल के लिए गौहर खान ने भगवान से की प्रार्थना - Youth Express
Article Name
शहनाज गिल के लिए गौहर खान ने भगवान से की प्रार्थना - Youth Express
Description
गौहर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे दी है और सिद्धार्थ और शहनाज गिल को खूब खरी खोटी सुनाई हैं। साथ ही गौहर ने शहनाज के लिए भगवान से प्रार्थना भी कीं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER