बता दे कि जैसे जैसे बिग बॉस 13 का मिनी ग्रैंड फिनाले नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे घर के लोग भी इस फिनाले को लेकर काफी जोश दिखा रहे है। दरअसल मिनी फिनाले का मतलब ये है कि इस बार महज चार हफ्तों के बाद ही बिग बॉस का फिनाले दिखाया जाएगा। हालांकि इसके पीछे बिग बॉस का असली फॉर्मेट क्या है, ये तो आपको आगे के एपिसोड देखने के बाद ही पता चलेगा। मगर फ़िलहाल तो बिग बॉस में खूब मारा मारी चल रही है। यहाँ तक कि अब तो देवोलिना ने शहनाज को थप्पड़ तक जड़ दिया है।
बिग बॉस के घर में देवोलिना ने शहनाज़ को जड़ा थप्पड़..
गौरतलब है कि कलर्स चैनल ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमे यह साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से देवोलिना टास्क के दौरान जरूरत से ज्यादा आक्रोशित हो गई और ऐसे में उन्होंने शहनाज को थप्पड़ जड़ दिया। बहरहाल आज कल बिग बॉस में सांप सीढ़ी का खेल चल रहा है। जो काफी दिलचस्प लग रहा है। हालांकि इस खेल में घर वालो के बीच काफी ज्यादा लड़ाई झगड़े हो रहे है। मगर ऐसा लगता है कि दर्शको को यही लड़ाई झगड़े काफी पसंद आ रहे है। वही अगर हम देवोलिना और शहनाज के झगड़े की बात करे तो टास्क के दौरान देवोलिना अपनी सीढ़ी को बचाने की कोशिश करती है।
https://www.instagram.com/p/B37lKfEnJjh/?utm_source=ig_web_copy_link
बस इसी चक्कर में उनकी शहनाज से हाथापाई हो जाती है। हालांकि यह पूरा सीन आपको आज के एपिसोड में देखने को मिलेगा। बता दे कि अब केवल असीम रियाज और आरती सिंह को छोड़ कर बाकी सभी घर वाले नॉमिनेटेड हो चुके है। शायद यही वजह है कि सभी घर वाले अब खुद को बचाने के लिए इतना गुस्सा और जोश दिखा रहे है, क्यूकि कोई भी घर वाला इतनी जल्दी घर से बाहर नहीं जाना चाहता। दोस्तों बिग बॉस में आपका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


