अरहान रश्मि की जोड़ी देख सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन

टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जहाँ दूसरे पल कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं बता सकता। जी हां अब आप खुद ही देख लीजिये कि कल तक जो शो फरवरी के महीने में खत्म होने की कगार पर था, अब उसे और ज्यादा लम्बा खींचा जाएगा। वो भी इसलिए क्यूकि दर्शकों को इस बार बिग बॉस का सीजन काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शो में कुछ नए लोगों की एंट्री और अरहान रश्मि की जोड़ी भी देखने को मिल रही है। दरअसल हाल ही में बिग बॉस के शो में तीन नए लोगों की एंट्री की गई है। जिसमें विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा, शैफाली बग्गा और अरहान खान का नाम शामिल है।

अरहान रश्मि की जोड़ी

अरहान रश्मि की जोड़ी पर सिद्धार्थ शुक्ला का रिएक्शन.. 

अब ये तो सब को मालूम ही है कि बिग बॉस के घर में आने से पहले अरहान और रश्मि कितने अच्छे दोस्त रह चुके है। ऐसे में जब अरहान की बिग बॉस में दोबारा एंट्री हुई, तो उन्होंने बड़े ही प्यार से रश्मि को प्रपोज किया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दोनों ने एक दूसरे के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। हालांकि इनका प्यार सच्चा है या यह सिर्फ खेल का एक हिस्सा इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकता। मगर इतना जरूर तय है कि इन दोनों की जोड़ी से मिस्टर सिद्धार्थ शुक्ला काफी खफा खफा नजर आ रहे है। तभी तो जब अरहान रश्मि को प्रपोज कर रहे थे, तब पूरा घर तालियां बजा रहा था, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला एक कोने में बैठे सब देख रहे थे।

अरहान रश्मि की जोड़ी

दरअसल अरहान खान ने खुद बीते एपिसोड के दौरान कहा था कि जब वह नजरअंदाज टास्क के दौरान वापिस जा रहे थे, तब रश्मि ने उन्हें आई लव यू कहा था, जो तब उन्हें नहीं सुनाई दिया। ऐसे में माहिरा ने अरहान से रश्मि के आई लव यू का जवाब देने को कहा। जिसके बाद अरहान रश्मि की जोड़ी बन गई और इससे शायद सिद्धार्थ शुक्ला की नींदें उड़ गई। बता दे कि इस रोमांटिक प्रपोजल के दौरान सिद्धार्थ का रिएक्शन देखने लायक था। वैसे दोस्तों आपको रश्मि देसाई की जोड़ी किसके साथ अच्छी लगती है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
अरहान रश्मि की जोड़ी देख सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन  Youth Express
Article Name
अरहान रश्मि की जोड़ी देख सिद्धार्थ शुक्ला ने दिया ऐसा रिएक्शन Youth Express
Description
टीवी इंडस्ट्री की दुनिया में बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जहाँ दूसरे पल कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं बता सकता। जी हां अब आप खुद ही देख लीजिये कि कल तक जो शो फरवरी के महीने में खत्म होने की कगार पर था, अब उसे और ज्यादा लम्बा खींचा जाएगा। वो भी इसलिए क्यूकि दर्शकों को इस बार बिग बॉस का सीजन काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही शो में कुछ नए लोगों की एंट्री और अरहान रश्मि की जोड़ी भी देखने को मिल रही है। दरअसल हाल ही में बिग बॉस के शो में तीन नए लोगों की एंट्री की गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER