बिग बॉस में नया ट्विस्ट, घर में जल्दी ही हो सकती है देबोलिना और रश्मि की वापसी

बिग बॉस में नया ट्विस्ट

ये तो सब जानते है कि बिग बॉस के घर से देबोलिना और रश्मि दोनों को एक साथ बाहर कर दिया गया है। दरअसल पिछले हफ्ते बिग बॉस का पहला ग्रैंड फिनाले हुआ था। जिसमे शैफाली बग्गा, रश्मि देसाई और देबोलिना को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मगर अब ऐसा सुनने में आया है कि बिग बॉस में नया ट्विस्ट आ सकता है। जी हां अगर खबरों की माने तो देबोलिना और रश्मि की दोबारा बिग बॉस में एंट्री हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों को फ़िलहाल सीक्रेट रूम में रखा गया है और जल्दी ही ये दोनों घर में वापसी भी कर सकती है।

बिग बॉस में नया ट्विस्ट

बिग बॉस में नया ट्विस्ट.. 

हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई और कितना झूठ ये तो हम नहीं कह सकते। मगर इतना जरूर तय है कि इन दोनों की शो में वापसी के कई हिंट जरूर देखने को मिले है। जैसे कि रश्मि देसाई ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह इस शो में दोबारा वापसी जरूर आएंगी, लेकिन उसके बाद सलमान खान ने तुरंत बात को पलट दिया था। इसके इलावा घर के कुछ लोगो का भी यही मानना है कि देबोलिना और रश्मि देसाई को उनके फैंस इतनी आसानी से बाहर नहीं निकाल सकते। इसके साथ ही कुछ लोगो का कहना है कि सलमान खान बिग बॉस शो के मेकर्स से काफी नाराज थे।

बिग बॉस में नया ट्विस्ट

वो इसलिए क्यूकि जनता ने माहिरा शर्मा को कम वोट दिए थे, लेकिन देबोलिना और रश्मि के टास्क में दिलचस्पी न लेने के कारण माहिरा शर्मा सेफ हो गई। तो ऐसे में देबोलिना और रश्मि को सबक सीखाने के लिए ही उन्हें घर से एलिमिनेट कर दिया गया था। हालांकि अब जनता यह चाहती है कि उन दोनों की दोबारा बिग बॉस के घर में वापसी हो। ऐसे में इस शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए उन्हें दोबारा इस शो में लाया जा सकता है। बहरहाल इन दोनों की वापसी के साथ ही बिग बॉस में नया ट्विस्ट आएगा। वैसे दोस्तों क्या आप इन दोनों को दोबारा बिग बॉस में वापिस देखना चाहते है या नहीं ये हमें जरूर बताईयेगा।
Summary
बिग बॉस में नया ट्विस्ट, घर में जल्दी ही हो सकती है देबोलिना और रश्मि की वापसी  Youth Express
Article Name
बिग बॉस में नया ट्विस्ट, घर में जल्दी ही हो सकती है देबोलिना और रश्मि की वापसी Youth Express
Description
ये तो सब जानते है कि बिग बॉस के घर से देबोलिना और रश्मि दोनों को एक साथ बाहर कर दिया गया है। दरअसल पिछले हफ्ते बिग बॉस का पहला ग्रैंड फिनाले हुआ था। जिसमे शैफाली बग्गा, रश्मि देसाई और देबोलिना को बाहर का रास्ता दिखाया गया। मगर अब ऐसा सुनने में आया है कि बिग बॉस में नया ट्विस्ट आ सकता है। जी हां अगर खबरों की माने तो देबोलिना और रश्मि की दोबारा बिग बॉस में एंट्री हो सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER