बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वो अजय देवगन की तरह पूरे फिल्म पर्सन बनना चाहते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होनें बताया कि वो कैसे अजय देवगन की तरह बनना चाहते हैं। उन्होनें कहा, एक दिन मैं अजय देवगन की तरह पूरा फिल्म पर्सन बनना चाहता हूं। वो निर्देश देते हैं, फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं, उनमें एक्टिंग करते हैं और उनकी वीएफएक्स कंपनी भी है।
अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर भी बात की
ये सब उन्होनें करियर में उतार-चढ़ाव से जूझते हुए किया है। अर्जुन ने अपने करियर पर भी बात की। उन्होनें कहा, इश्कजादे और औरंगजेब 12 महीने के अंदर रिलीज हुई थीं। ऐसे में मैनें करियर के पहले साल में अभिनेता की जिंदगी में होने वाले उतार और चढ़ाव को देखा है। असफलता से ऊपर कोई नहीं है, सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि आप कैसे रिएक्ट करते हैं और लो फेज में कैसे गुजारा करते हैं। ये आपके स्टार, एक्टर और इंसान होने के बारे में बताता हैं।
असफलता की जिम्मेदारी लेना आना चाहिए। इसे मानना चाहिए कि ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई। मैनें जो भी फिल्में कीं, उनका सम्मान न करूं, ऐसा नहीं हो सकता लेकिन मुझे उम्मीद है कि आगे दर्शकों की पसंद के साथ तालमेल बिठा पाऊंगा। दो बुरे शुक्रवार ये नहीं तय कर सकते हैं कि मैं कौन हूं।
अगर बात करें अर्जुन की वर्कफ्रंट की तो हाल ही में अर्जुन कपूर कि फिल्म पानीपत रिलीज हुई है। जिसमें उनके साथ क्रीर्ति सेनन और संजय दत्त मुख्य किरदार निभाते नज़र आएं हैं। वहीं आपको बता दें कि ये फिल्म अच्छी कमाई कर रहीं पर ये फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कहना ये भी है कि अर्जुन को एक्टिंग छोड़ देनी चाहिए।
अर्जुन कि अगली फिल्म की बात करें, तो वो बहुत जल्द रकुलप्रीत सिंह के साथ नज़र आने वालें हैं। अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


