रश्मि देसाई की माँ ने अरहान खान के साथ रश्मि के अफेयर को लेकर कही ये बात

रश्मि देसाई की माँ

टीवी के सबसे प्रसिद्ध शो बिग बॉस सीजन 13 में आज कल काफी कुछ नया हो रहा है। जैसे कि बीते हफ्ते शो में अचानक तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो जाना। उसके बाद अरहान खान का रश्मि को प्रपोज करना और फिर अरहान खान का सच सब के सामने आना। ये सब चीजें दर्शकों को बीते एपिसोड में देखने को मिली है। ऐसे में रश्मि देसाई की माँ ने उनके अफेयर को लेकर कुछ बातें सामने रखी है। जिनसे हम आपको रूबरू करवाना चाहते है। दरअसल बिग बॉस के बीते एपिसोड में सलमान खान खुद घर के अंदर गए थे। जिसके बाद उन्होंने रश्मि और अरहान दोनों को समझाया और अपनी प्रॉब्लम्स को हल करने का सुझाव दिया।

रश्मि देसाई की माँ

रश्मि देसाई की माँ ने अरहान खान को लेकर कही ये बात..

यही वजह है कि अब अरहान और रश्मि के रिश्ते को लेकर उनकी माँ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अगर खबरों की माने तो रश्मि के भाई और माँ दोनों ही उनके और अरहान के रिश्ते से खुश नहीं थे। यहाँ तक कि दोनों ने ही रश्मि को अरहान से दूर रहने के लिए भी कहा था। दरअसल रश्मि के भाई गौरव, अरहान को दोस्त के रूप में जानते थे। ऐसे में गौरव ने रश्मि से कहा था कि वह अरहान के साथ ज्यादा नजदीकियां न बढ़ाएं। तो वही गौरव देसाई की माँ भी अपनी बेटी के रिश्ते को लेकर काफी चिंता में थी। बता दे कि इतना सब होने के बाद अब लोग रश्मि के सपोर्ट में सामने आ रहे है और अरहान खान का विरोध कर रहे है।

https://www.instagram.com/p/B5zIWiwA7LY/?utm_source=ig_web_copy_link

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अरहान ने रश्मि से न केवल अपनी शादी के बारे में बल्कि अपने बच्चे के बारे में भी सच छुपाया था। जिसका सलमान खान ने बीती रात ही पर्दाफाश किया है। इसका मतलब ये है कि अगर सलमान खान इस राज से पर्दा न उठाते, तो रश्मि को शायद इस सच के बारे में कभी पता ही नहीं चलता। यहाँ तक कि अरहान बाहर ही सब को यह कह कर आएं थे कि वह शो के अंदर ही रश्मि से सगाई करेंगे। इसलिए उनकी शो में एंट्री की गई थी। मगर अब जब पासा पलट चुका है, तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या रश्मि और अरहान इस शो में अपने रिश्ते को दूर तक ले कर जायेंगे या नहीं। दोस्तों अगर आप रश्मि देसाई की जगह होते तो क्या करते, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
रश्मि देसाई की माँ ने अरहान खान के साथ रश्मि के अफेयर को लेकर कही ये बात  Youth Express
Article Name
रश्मि देसाई की माँ ने अरहान खान के साथ रश्मि के अफेयर को लेकर कही ये बात Youth Express
Description
टीवी के सबसे प्रसिद्ध शो बिग बॉस सीजन 13 में आज कल काफी कुछ नया हो रहा है। जैसे कि बीते हफ्ते शो में अचानक तीन कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो जाना। उसके बाद अरहान खान का रश्मि को प्रपोज करना और फिर अरहान खान का सच सब के सामने आना। ये सब चीजें दर्शकों को बीते एपिसोड में देखने को मिली है। ऐसे में रश्मि देसाई की माँ ने उनके अफेयर को लेकर कुछ बातें सामने रखी है। जिनसे हम आपको रूबरू करवाना चाहते है। दरअसल बिग बॉस के बीते एपिसोड में सलमान खान खुद घर के अंदर गए थे। जिसके बाद उन्होंने रश्मि और अरहान दोनों को समझाया और अपनी प्रॉब्लम्स को हल करने का सुझाव दिया।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER