यूँ तो बिग बॉस शो की टीआरपी आसमान छु रही है | आये दिन कुछ न कुछ नई खबरें आ रही है | लेकिन बिग बॉस फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है | अगर Mr सूत्र की माने तो सिद्धार्थ शुक्ला को टाइफाइड के कारण शो से अचानक निकाल दिया गया है | कल रात के एपिसोड में आपने देखा होगा की आसिम और सिद्धार्थ के झड़प के बीच एक बार सिद्धार्थ ने आसिम को धक्का दे दिया था , उसके बाद से ट्विटर पर #EvictSidharathShukla ट्रेंड कर रही है | वैसे तो कहा जा रहा है की शो के अच्छे टीआरपी के पीछे सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत बड़ी हाथ है | उनके जगह को फील करने बिग बॉस 11 के फाइनलिस्ट विकास गुप्ता शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कर सकते हैं , लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा की सिद्धार्थ शुक्ला के बिना बिग बॉस की टीआरपी अपना स्थान बरकरार रखेगा |
कल रात के प्रोमो एपिसोड में आपने यह ज़रूर देखा होगा की शहनाज रो रही है क्योंकि कोई घर से बाहर चला गया है | अब कई ट्विटर यूजर कह रहे हैं की पारस को किसी फैमिली रीज़न से घर से बाहर किया गया है तो कई कह रहे है की सिद्धार्थ शुक्ला को टाइफाइड के कारण शो से बाहर किया गया है | अब असल में कौन शो से बाहर हुआ वह तो आज रात को पता चल ही जायेगा | इस बार का बिग बॉस इतिहास का सबसे बड़ा सीजन होने वाला है |और तो और अगर विकास गुप्ता शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री करते हैं तो यह भी पहली बार होगा की शो में पुराने शो के सदस्य को कंटेस्टेंट के रूप में बुलाया जायेगा | वैसे सीजन 8 में भी पिछले कंटेस्टेंट को बुलाया गया था लेकिन यह सीजन के फ़िनाले के बाद एक्सटेंड होने पर जुड़े थे |
जैसा यह सीजन चल रहा है इसपे यह कहना गलत नहीं होगा की यह बिग बॉस की इतिहास की सबसे बेहतरीन सीजन में से एक है |अब आने वाले दिनों में यह देखना मजेदार होगा की बिग बॉस में आगे क्या – क्या होगा |
