नागिन 4 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। अभी तक मान्यता अपनी बेटी की खोज नहीं कर पाई है। यही वजह है कि वो काफी परेशान है। वैसे मान्यता की ये परेशानी ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाली है क्योंकि जल्द ही उसकी मुलाकात अपनी बेटी बृंदा से हो जाएगी। ऐसा हम नही कह रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद निया शर्मा ने ही कर दिया है। हाल ही में निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में निया शर्मा नागिन के अवतार में नज़र आ रही हैं। कैप्शन में निया ने अपनी ऑनस्क्रीन मां के बारें में लिखी ये बात।

वैसे अपनी मां से मिलते ही बृंदा ने मान्यता को हॉट मां का टैग दे दिया है। इतना ही नहीं निया ने तो सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां की मुलाकात फैंस के साथ भी करवाई है। अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा, मेरी सेक्सी मां मिल गई। वहीं शायंतनी घोष भी किसी से कम नहीं हैं। अपनी बेटी की इस वीडियो पर उन्होनें भी कमेंट करने में देरी नहीं लगाई। शायंतनी घोष ने लिखा, हां मेरी हॉट बेटी…। बस फिर क्या था इस वीडियो पर कमेंट्स और लाइक्स की तो बरसात ही होने लगी।
एकता कपूर ने की दोनों नागिनों की तारीफ

निया शर्मा, शायंतनी घोष और एकता कपूर के कमेंट्स से साफ है कि, इन हसीनाओं को तो नागिन डांस काफी पसंद आ रहा है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

