बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे जल्द ही नई फिल्म खाली पीली में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में दिखाई देगें। बीते दिनों फिल्म से दोनों एक्टर का लुक जारी किया गया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बता दें कि पति पत्नी और वो में अपनी ग्लैमरस लुक से लोगों का दिल जीतने के बाद अनन्या एक बार फिर से दमदार अंदाज में नज़र आने वाली है। नई फिल्म में उनके किरदार का नाम पूजा है। अपनी इस फिल्म के किरदार के लिए अनन्या ने नोज़ पिन पहनीं थीं।
अनन्या के तस्वीर पर सोनम ने किया ये कमेंट

अगर बात करें अनन्या पांडे की फिल्म खाली पीली की तो इसमें ईशान खट्टर के अलावा जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर अली अब्बास जफर जब कि डायरेक्टर मकबूल खान हैं। खाली पीली इसी साल 12 जून को रिलीज होगी।
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अनन्या पांडे बैक ट बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं। खाली-पीली अनन्या पांडे की तीसरी फिल्म हैं। इन्होनें अपनी पहली ही फिल्म से काफी पहचान बना ली हैं। अनन्या जितना अपनी एक्टिंग करियर के लिए नहीं पहचानी जाती, उतनी वो स्टार किड के तौर पर जानी जातीं हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


