भारतीय मार्केट में एक और ब्लूटूथ ईरफ़ोन लांच किया गया है. यह ईरफ़ोन Noise कंपनी का है. Noise Shots XO True ईरफ़ोन को कंपनी ने बेस्ट साउंड क्वालिटी के साथ भारतीय मार्केट में लांच किया है. इस ईयरफोन्स को बेहतर डिजाइन और कंफर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसे सेल के लिए मार्किट में उपलब्ध करवा दिया गया है। यह कंपनी का सबसे एडवांस ट्रू वायरलेस हेडसेट है। इसे नए सर्कुलर चार्जिंग केस के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसे मैटेलिक व्हाइट, रोज गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। तो चलिए आपको Noise Shots XO True ईरफ़ोन के फीचर्स और कीमत बता दे.
Noise Shots XO True Earphone feature और prize
अगर आप एक बेस्ट क्वालिटी का ईरफ़ोन खरीदना चाहते है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. Noise Shots XO के फीचर्स की बात करे तो, इसमें Qualcomm aptX Bluetooth कोडेक सपोर्ट समेत वॉटर रेस्सिटेंस के लिए IPX7 रेटिंग दी गई है। साथ ही यह वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसकी बैटरी लाइफ 36 घंटों तक की है। यह बैटरी लाइफ ईयरफोन्स और चार्जिंग केस की मिलाकर है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही ब्लूटूथ 5.0 फीचर दिया गया है। यह लोकप्रिय वॉयस अस्सिटेंट को भी सपोर्ट करता है।
बता दे कंपनी ने Noise Shots XO True ईरफ़ोन के अलावा कंपनी ने एक और Qualcomm aptX Bluetooth कोडेक सपोर्ट के साथ एक वायरलेस हेडफोन लॉन्च किया है। इसका नाम Blaupunkt BTW Pro है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। यह कंपनी के पिछले वर्ष लॉन्च हुए BTW-01 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही क्वालकॉम aptX ब्लूटूथ कोडेक भी दिया गया है। इसके हर ईयरबड में ड्यूल-माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है। एक माइक्रोफोन रेग्यूलर वॉयस ट्रांसमिशन (कॉल) के लिए और दूसरा cVc नॉयस कैंसेलेशन के लिए दिया गया है। यह फीचर कॉल के दौरान वॉयस क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करता है। इस ईयरफोन को वॉटर रेस्सिटेंट के लिए IPX7 रेटिंग दी गई है।
हालांकि, Noise Shots XO True ईरफ़ोन कि कीमत 5,499 रुपये है। इससे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन स्टोर gonoise.com समेत Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते है। यह तीन कलर मैटेलिक व्हाइट, रोज गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर में आता है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.



