कई विदेशी खिलाड़ियों ने भारत की लड़कियों के साथ शादी रचाई है। जिसमें से एक पाकिस्तान के पूर्व कैप्टन शोएब मलिक भी हैं। उन्होनें भारत के टेनिस की स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी रचाई है। अब जाकर खुद सानिया मिर्जा ने बताया है कि उनकी और शोएब मलिक की पहली मुलाकात कैसे हुई थी।
पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर और पूर्व कैप्टन शोएब मलिक ने भारत के सानिया मिर्जा के साथ निकाह किया है। इन दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी नज़र आती है। हालांकि इन दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। ये आज भी चर्चा का विषय माना जाता है। हालांकि अब खुद सानिया मिर्जा के अपनी पहली मुलाकात के बारें में बता दिया है। उन्होनें इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में कहा कि, हम सामाजिक रूप से एक-दूसरे को जानते थे और फिर हम होबार्ट के एक रेस्टोरें में एक-दूसरे से टकरा गए थे।
शोएब ने सानिया से मिलने का बनाया था प्लान
शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से मिलने के लिए पूरी तैयारी की थी। जिसके बारें में बताते हुए खुद सानिया मिर्जा ने कहा कि, मुझे लगता था कि हमारा मिलना किस्मत ने तय किया था। लेकिन ये गलत था, बाद में ही मुझे पता चला कि उन्होनें वास्तव में रेस्टोरें में आने की प्लानिंग बनाई थी क्योंकि मैं वहां पर मौजूद थी। मैं किस्मत को पूरा श्रेय दे रही थी, लेकिन ये पूरा सच नहीं है।
अब इन दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है। हाल में ही सानिया मिर्जा बॉलीवुड में अपने जुड़ाव के कारण खबरों में बनी रहती हैं। फिलहाल सानिया अपनी बहन अमन मिर्जा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन रह चुके मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन की शादी को फुल इंजॉय कर रहीं हैं।
मौजूदा समय में शोएब मलिक टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि वो आखिरी बार विश्व कप में खेलते हुए नज़र आये थे। जबकि बेटे की जन्म के बाद से मिर्जा खेल से दूर चल रही है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


