बॉलीवुड की दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाते हैं। जिसमें कुछ पास तो कुछ फेल हो जाते हैं। ऐसे में आज हम उस अभिनेत्री के बारें में बात कर रहें हैं। जिनकी किस्मत महज एक फिल्म के सफल होने से बदल गयी। आज ये अभिनेत्री बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रीयों में जानी जाती है। हम बात कर है कियारा आडवाणी की। जिन्हें फिल्म कबीर सिंह में सफलता के बाद अब तक कई अच्छी फिल्में मिल चुकी है। जिसमें गुड न्यूज़, भूल भुलैया 2, लक्ष्मी बॉम्ब और शेरशाह शामिल है।
रणबीर लगते है कियारा को सुपर हॉट
कियारा आडवाणी हाल ही में वूट के ओरिजिनल शो फीट अप विथ दा स्टार्स में शिरकत की थी। जहां उनसे कई तरह के सवाल किये गए। जिनका उन्होनें बड़ी सिद्ददत और सादगी से जवाब दिया। कियारा से जब शो में पूछा गया कि उन्हें बॉलीवुड एक्टर में सबसे अधिक हॉट कौन लगते हैं? तो कियारा ने बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर का नाम बताया। उन्होनें कहा कि फिलहाल बॉलीवुड में सबसे हॉट रणबीर कपूर है।
आपको बता दें कि फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर के साथ नज़र आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद उनकी फिल्म गुड न्यूज़ आयी थी। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर और दलजीत दोसांझ थे। फिलहाल कियारा लक्ष्मी बॉम्ब और भूल भुलैया पर काम कर रही हैं।
कियार ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म फगली से की थी। जिसमें उनके साथ मुख्य किरदार में थे जिम्मी शेरगिल, विजेंद्र सिंह, मोहित मारवा, अर्फी लांबा। ये फिल्म लोगों को काफी अच्छी भी लगी थी और बिजनेस भी ठीक ठाक ही की थी। लेकिन कियार की असली पहचान बॉलीवुड इंडस्ट्री में हुई फिल्म एम एस धोनी से। जिसके बाद उन्हें अच्छे और थोड़े डिफ्रेंड रोल मिलने लगे। कियारा ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अच्छा काम किया है जिससे उनकी पहचान टॉलीवुड में भी हो गई है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


