एकता कपूर का ये शो जल्द होने वाला है बंद

बंद

टीवी का सबसे पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें जल्द बंद होने वाला है। 6 साल तक ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले रमन भल्ला और डॉ इशिता का किरदार अब हमेशा के लिए दूर जा रहा है। लेकिन इसी के साथ एकता कपूर इस शो का स्पिन ऑफ भी ले आईं हैं ताकि ऑडियंस जुड़ी रहे। इस सीरियल का स्पिन ऑफ ये हैं चाहतें जल्द टीवी पर टेलीकास्ट होगा। इस सीरियल में सरगुन कौर लथूरा और अबरार क़ाज़ी अहम रोल में नज़र आने वाले हैं। खास बात ये है कि इन दोनों किरदारों को खुद रमन और इशिता ऑडियंस के बीच इंट्रोड्यूस करेंगे।

बंदअपने किरदार के बारे में बात करते हुए सरगुन ने मुंबई मिरर को बताया, ‘मुझे अपने करियर में इतनी जल्दी एकता कपूर मैम के साथ काम करने का मौका मिलने पर मैं खुश हूं’। वहीं शो में अपने रोल के बारे में बताते हुए अबरार ने कहा, ‘हमारी एक बहुत अलग कहानी है, इसलिए हम चिंतित नहीं हैं। ये पूरी तरह से फ्रेश नई कहानी है’। उनका किरदार रमन भल्ला से बिलकुल अलग है।

आपको बता दें, 6 साल पहले शुरू हुए सीरियल ये है मोहब्बतें को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरियल में डेंटिस्ट बनी दिव्यांका त्रिपाठी और सीईओ करन पटेल की जोड़ी और अनोखी कहानी ऑडियंस की फेवरेट बन गई थी। अब ये शो बंद हो रहा है नई कहानी के साथ।

अबरार ने इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

अबरार काज़ी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साल 2018 में इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू किए हैं। और साथ ही इसी साल आई वेब सीरीज द फैमिली मैन में भी नज़र आएं थे। अबरार का पहला सीरियल गठबंधन है, जो कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस शो में अबरार के ऑपोजिट इंडिया नेक्सट सुपरस्टार कि स्पेशल विनर श्रुति शर्मा नज़र आईं थीं।

वहीं अगर हम सरगुन कौर लुथरा की बात करें तो वो आखिरी बार कलर्स के ब्लैक मैजिक शो तंत्र में नज़र आईं थीं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
एकता कपूर का ये शो जल्द होने वाला है बंद - Youth Express
Article Name
एकता कपूर का ये शो जल्द होने वाला है बंद - Youth Express
Description
टीवी का सबसे पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें जल्द बंद होने वाला है। 6 साल तक ऑडियंस के दिलों पर राज करने वाले रमन भल्ला और डॉ इशिता का किरदार अब हमेशा के
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER