बीते एपिसोड्स के साथ साथ नागिन 4 की कहानी लगातार दिलचस्प होती जा रही है। अब तक दर्शकों को लग रहा था कि, नयनतारा असली नागिन है। इतने एपिसोड निकल जाने के बाद अब खुलासा हुआ है कि, नयनतारा नहीं वृंदा मान्यता की बेटी है। यही वजह है कि, वृंदा अपनी मर्जी से नागिन का रुप बदल सकती है। इन सब बातों से अनजान वृंदा जल्द ही रजत के साथ शादी करने के सपने बुन रही है। वहीं दूसरी तरफ देवकी दादी को लगने लगा है कि, देव और वृंदा एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। इस बीच शो में कुछ ऐसा होने वाला है जिसकी वजह से देव और वृंदा के बीच प्यार पनपने लगेगा।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, नागिन 4 के आने वाले एपिसोड में वृंदा की जिंदगी में एक ऐसा तूफान आएगा जिसकी वजह से उसकी मंगनी टूट जाएगी। दरअसल, रजत, देव और नयनतारा को क्लब में चल रही पार्टी में बुलाएगा।
वृंदा के जरिए रजत देव के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहता है ताकि, वो उससे बिजनेस के लिए मदद मांग सके। ऐसे में रजत, वृंदा को भी क्लब में चल रही पार्टी में लेकर जाएगा। पार्टी में रजत जमकर शराब पिएगा।
जिसके बाद नशे की हालत में रजत वृंदा के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश करने वाला है। रजत की इस हरकत को देखकर देव का खून खौल उठेगा। ऐसे में देव वृंदा को बचाने के लिए दौड़ेगा। लाख समझाने के बाद भी रजत देव की एक नहीं सुनेगा।
देव उठाएगा रजत पर हाथ
ऐसे में देव रजत पर हाथ उठा देगा और वृंदा को रजत के चंगुल से बचा लेगा। रजत की इस हरकत से वहीं वृंदा का बुरा हाल हो जाएगा। वैसे भी कुछ समय पहले ही वृंदा को अपने नागिन होने का सच पता चला है। जिसकी वजह से वो पहले से ही परेशान नज़र आएगी। ऐसे में दर्शक इस धमाकेदार एपिसोड को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


