इसमें कोई शक नहीं कि बिंदास अंदाज की मालकिन कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाक ब्यान की वजह से सुर्खिया बटोरती रही है। बता दे कि कंगना रनौत ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही किया है। जी हां हिंदी दिवस के खास मौके पर कंगना रनौत का खास संदेश सामने आया है। जिसे देख कर और सुन कर हर कोई अपने हिंदुस्तानी होने पर गर्व कर रहा है। दरअसल कंगना की फिल्म पंगा चौबीस जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में वह कबड्डी खेलते हुए नजर आएंगी। यानि इस फिल्म में वह एक कबड्डी प्लेयर की भूमिका निभाएंगी। तो ऐसे में जो लोग हिंदी भाषा का मजाक उड़ाते है और अंग्रेजी को ज्यादा अच्छा मानते है, उन लोगों को जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि चलो हम सब मिल कर इंग्लिश से पंगा लेते है।
कंगना रनौत का खास संदेश..
इसके इलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में अक्सर उनकी इंग्लिश को लेकर उनका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी अपना हौंसला नहीं छोड़ा। जी हां उनकी इग्लिश का इतना मजाक उड़ाने के बावजूद भी उन्होंने हमेशा हिंदी भाषा को ही प्रमुख रखा। वैसे भी हिंदी इतनी अच्छी भाषा है, कि उसे बोलने में किसी को शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए।
https://twitter.com/Rangoli_A/status/1215506284683784193
इसके साथ ही कंगना ने इस वीडियो के द्वारा यह भी कहा कि जहाँ एक तरफ हिंदी को हमारी राष्ट्रभाषा कहा जाता है। वही दूसरी तरफ जिन लोगों को इंग्लिश नहीं आती, वह काफी शर्म महसूस करते है। जब कि इसमें शर्मिंदा होने जैसी कोई बात ही नहीं है। वैसे भी शर्म तो तब आनी चाहिए, जब हमें हिंदी भाषा न आएं, लेकिन हिंदी भाषा के न बोलने पर किसी के माथे पर शिकन तक नहीं आती। बता दे कि हिंदी दिवस के मौके पर कंगना रनौत का खास संदेश लोगों को काफी पसंद आ रहा है और आप भी इसका वीडियो यहाँ देख सकते है।


