बीते वीकेंड के वार में हिमांशी खुराना को बिग बॉस द्वारा बेघर किया गया हैं। बिग बॉस के इस फैसले से हिमांशी के फैंस काफी नाराज हैं। बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना एवं आसिम रियाज की जोड़ी को दोबारा देखने के लिए फैंस ने #wewantasihimashi ट्रेंड चला रखा हैं।
फैंस द्वारा अब तक लगभग 2 लाख ट्वीट किए जा चुके हैं। फैंस ने अपने ट्वीट पर लिखा है कि बिग बॉस 13 के घर में आसिम एवं हिमांशी की जोड़ी सबसे बेस्ट थी। इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अगर बिग बॉस के घर में हिमांशी नहीं आई तो अगले हफ्ते से बिग बॉस देखना बंद। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बिग बॉस के घर में हिमांशी सबसे ब्यूटीफुल प्रतिभागी थी। फैंस के इस #ट्रेंड के चलते उनकी मांग है कि हिमांशी को वापस शो में लाया जाए।
बिग बॉस के घर में आसिम एवं हिमांशी की जोड़ी बहुत अच्छी लगती थी। इस जोड़ी को हम दोबारा बिग बॉस के घर में देखना चाहते हैं। ऐसे ही लगभग पौने दो लाख तक हिमांशी को बिग बॉस के घर में दोबारा लाने के लिए ट्वीट किया जा चुका है। हिमांशी एवं आसिम की बिग बॉस के घर में काफी बनती थी। इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे।
आसिम अक्सर हिमांशी का स्पोर्ट भी करते थे और उनकी हर तरह से मदद भी करते थे। हिमांशी ने वीकेंड के वॉर से पहले ये बात कही थी कि वो जब घर से बेघर हो जाएंगी तो वो आसिम को काफी मिस किया करेंगीं। क्योकि आसिम उनकी काफी मदद करते थे।
बिग बॉस के घर में शेफाली, हिमांशी एवं आसिम ज्यादातर एक साथ ही रहते थे। आपको बताते चले कि हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी के रूप में एंट्री ली थी। बिग बॉस के घर में हिमांशी खुराना एवं शहनाज गिल के बीच कई बार विवाद भी देखने को मिला हैं।
अपने और आसिम से रिश्ते को लेकर दिया ये बयान
शो से बाहर आते ही हिमांशी ने आसिम से रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। हिमांशी ने कहा कि, आसिम उनके सबसे अच्छे दोस्त थे। वो उनकी घर में काफी मदद किया करते थे। आसिम उनकी हर बात समझते थे। मुझे पता नहीं बाहर किस तरह की चीजें दिखाई जा रही हैं। हां आसिम ने कहा था कि वो मुझे पसंद करते हैं। लेकिन इस बात को मैनें वहीं विराम लगा दिया था। हमारे बीच प्यार जैसा कुछ भी नहीं हैं। मैं पहले से ही किसी और से प्यार करती हूं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


