आज हम आपको टीवी के उन दो कलाकारों के बारे में बताने जा रहे है, जो रिश्ते में तो एक दूसरे के भाई बहन लगते है। मगर इनके रिश्ते के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। बता दे कि ये 2 प्रसिद्ध टीवी कलाकार असल जिंदगी में भाई बहन है और टीवी की दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। जी हां आप इन दोनों को ही बखूबी जानते है और इनके अभिनय को काफी पसंद भी करते है। तो चलिए अब इस रहस्य को खत्म करते हुए हम आपको इनके बारे में विस्तार से बताते है।
ये 2 प्रसिद्ध टीवी कलाकार है भाई बहन..
दरअसल हम यहाँ मोहित मलिक और हेली दारुवाला की बात कर रहे है। गौरतलब है कि मोहित मलिक फ़िलहाल कुल्फी कुमार बाजेवाला शो में सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभा रहे है। तो वही दूसरी तरफ हेली भी नागिन सीरियल के पिछले सीजन में काम कर चुकी है। इसके इलावा हेली टीवी के कई प्रसिद्ध शो में भी काम कर चुकी है। वही अगर हम भाई बहन की इस जोड़ी की बात करे ये दोनों एक दूसरे के कजिन है। यहाँ तक कि हेली ने अपने कजिन मोहित के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। अब यूँ तो इन दोनों को एक दूसरे से मिलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता।
https://www.instagram.com/p/B5hskk8h1XJ/
https://www.instagram.com/p/B5hEIdQBkTN/
तो ऐसे में जब हेली को अपने भाई के साथ तस्वीर क्लिक करने का मौका मिला, तो उन्होंने पोज देते हुए तस्वीर को क्लिक कर लिया। बहरहाल ये 2 प्रसिद्ध टीवी कलाकार रिश्ते में एक दूसरे के भाई बहन लगते है, इस बात से काफी कम लोग ही वाकिफ होंगे। शायद इसलिए क्यूकि इन दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को जगजाहिर नहीं होने दिया। फ़िलहाल आप इस भाई बहन की जोड़ी तस्वीर यहाँ देख सकते है। बता दे कि हेली एक्टिंग करने के इलावा बिज़नेस भी करती है। यहाँ तक कि उनके मुंबई में सात रेस्टोरेंट्स है। तो ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि हेली दारुवाला कितनी टैलेंटेड होंगी।


