रकुलप्रीत ने बताया, शुरुआती करियर में एवरेज कहकर रिजेक्ट करते थे फिल्मेकर्स

करियर

बॉलीवुड की एक्ट्रेस रकुल प्रीत इन दिनो अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियो में हैं। फिल्म दे दे प्यार दे के बाद रकुल मरजांवा फिल्म में नज़र आईं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म में भले ही रकुल ने कैमियो किया हो लेकिन वो फिल्म में काफी चर्चा बटौरती नज़र आईं हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में पहुंची रकुल ने बताया कि, उन्हें शुरुआती करियर में हर निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर ने ये कहकर रिजेक्ट कर दिया था कि उनका चेहरा एवरेज हैं।

रकुल बताती है कि किसी ने मुझे कहा कि तुम अच्छी लगती हो, तुम अच्छी हो लेकिन दिक्कत ये है कि तुम्हारा चेहरा एवरेज है। रकुल ने अपने साथ हुए इस बॉडी शेमिंग एक्सपीरियंस पर खुलकर बात की।

हालांकि अपनी बात आगे बढ़ाते हुए रकुल ने ये भी कहा कि अब उन्हें इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। रकुल कहती है कि हर चीज आपके भीतर आपके विश्वास के मुताबिक बढ़ती है। मैनें हमेशा उस विश्वास को फॉलो किया है। आप हर किसी से मेरी तरह होने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। ठीक है अगर कोई मुझे पसंद नहीं करता है तो, लेकिन मैनें हमेशा खुद को पसंद किया है और खुद से प्यार किया है।

अपनी आगामी फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ आएंगी नज़र

करियररकुल की आगामी फिल्मों की बात करें तो वो अर्जुन कपूर के साथ एक लव स्टोरी में नज़र आएंगी। फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म की तैयारियां शुरु हो चुकी है। इसके अलावा वो कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 में नज़र आएंगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली है। जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, मुझे शुरुआत में हर निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर ये कहकर रिजेक्ट कर देते थे कि मेरा चेहरा एवरेज है। हालांकि उस दौर में मैनें हमेशा खुद को पसंद किया है और खुद से प्यार किया है। जिसके बाद आज मैं इस राह पर आ गई हूं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
रकुलप्रीत ने बताया, शुरुआती करियर में एवरेज कहकर रिजेक्ट करते थे फिल्मेकर्स - Youth Express
Article Name
रकुलप्रीत ने बताया, शुरुआती करियर में एवरेज कहकर रिजेक्ट करते थे फिल्मेकर्स - Youth Express
Description
रकुल प्रीत ने हाल ही में अपने शुरुआती करियर का खुलासा करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, मुझे शुरुआत में हर निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर ये कहकर रिजेक्ट कर
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER