ये एक्ट्रेस लेंगी एक घंटे की डांस परफॉर्मेंस के तीन करोड़ रूपये

डांस

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जो खास कर अपने डांस के लिए जानीं जातीं है। उर्वशी रौतेला नए साल के मौके पर 1 घंटे डांस परफॉर्मेस के लिए तीन करोड़ रुपए चार्ज कर रहीं हैं। बता दें कि भारत में एक घंट की परफॉर्मेस के इससे पहले इतनी फीस शाहरुख और सलमान के साथ ही दूसरे किसी भी स्टार्स ने चार्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में उर्वशी रौतेला अपने सुपरहिट सोंग्स पर परफॉर्मेंस देती नज़र आएगी। जिनमें डैड मम्मी, बिजली की तार, हसीनों का दीवाना और पागलपंती फिल्म के भी सॉन्ग शामिल है।

उर्वशी रौतेला ने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया हुआ है। अपनी डांसिंग और खूबसूरती के बल पर करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली उर्वशी रौतेला अब बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ने लग गई है। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और वो आएं दिन नए ग्लैमरस फोटोज् और नए डांस वीडियोज् पोस्ट करतीं रहतीं है।

सनी देओल के साथ बॉलीवुड में रखा था कदम

डांस

उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद वो ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आई थीं। उर्वशी रौतेला ने ‘हेट स्टोरी 4’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, और मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उर्वशी रौतेला यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘लव डोज’ से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इनका ये गाना आज भी लोगों के ज़बान पर हैं।

वहीं उर्वशी कि अपकमिंग फिल्म कि बात करें तो वो जल्द ही विनीत कुमार सिंह के साथ तमिल फिल्म थिरुत्तु पयाले के हिंदी रीमेक में नज़र आने वाली है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
ये एक्ट्रेस लेंगी एक घंटे की डांस परफॉर्मेंस के तीन करोड़ रूपये - Youth Express
Article Name
ये एक्ट्रेस लेंगी एक घंटे की डांस परफॉर्मेंस के तीन करोड़ रूपये - Youth Express
Description
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जो खास कर अपने डांस के लिए जानीं जातीं है। उर्वशी रौतेला नए साल के मौके पर 1 घंटे डांस परफॉर्मेस के लिए तीन करोड़ रुपए चार्ज कर रहीं हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER