आसिम का टूटा दिल, घर से बेघर होने के बाद सबसे पहले इनसे मिली हिमांशी खुराना

आसिम का टूटा दिल

अगर आप बिग बॉस के फैन है तो यक़ीनन आपने देखा होगा कि बीते एपिसोड में हिमांशी खुराना घर से बाहर हो चुकी है। जी हां हिमांशी को सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो से जाना पड़ा। बता दे कि हिमांशी खुराना के एविक्शन से हर कोई काफी हैरान है। वो इसलिए क्यूकि अब सब को यही लग रहा था कि शो में आगे शायद हिमांशी और आसिम की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। मगर अफ़सोस कि अब शो में केवल आसिम का टूटा दिल ही नजर आएगा। गौरतलब है कि हिमांशी खुराना के बाहर जाने से न केवल उनके फैंस बल्कि आसिम के फैंस भी काफी नाराज है। उनका यह मानना है कि आसिम को कमजोर दिखाने के लिए ऐसा किया गया है।

 आसिम का टूटा दिल

आसिम का टूटा दिल..

इसका मतलब ये है कि हिमांशी के घर में होने से आसिम दर्शकों के फेवरेट बने हुए थे, लेकिन अब जब वो चली गई है, तो आसिम बुरी तरह से टूट चुके है। बता दे कि बिग बॉस शो में बीते दिनों हिमांशी और आसिम की नजदीकियां या यूँ कहे कि उनकी दोस्ती काफी बढ़ गई थी। शायद यही वजह है कि जब हिमांशी घर से जा रही थी, तब आसिम बेहद दुखी थे। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि घर से बेघर होने के बाद हिमांशी खुराना सबसे पहले आसिम के भाई उमर रियाज से मिली। अगर खबरों की माने तो इन दोनों की मुलाकात एयरपोर्ट पर ही हो गई थी। हालांकि जहाँ एक तरफ शो से हिमांशी खुराना बाहर हो चुकी है।

वही दूसरी तरफ शो में विकास गुप्ता की एंट्री हो चुकी है और उनकी एंट्री से शहनाज गिल काफी खफा लग रही है। दरअसल बात ये है कि शहनाज को लग रहा था कि हिमांशी वापिस आ गई है, लेकिन जब उन्होंने विकास को देखा तो उन्होंने यह कहा कि शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। फ़िलहाल तो विकास गुप्ता की एंट्री से कोई भी कंटेस्टेंट कुछ खास खुश नहीं है। वही आसिम का टूटा दिल जोड़ने के लिए और उन्हें शो में मजबूत दिखाने के लिए मेकर्स क्या करेंगे ये देखना भी काफी दिलचस्प होगा।
Summary
आसिम का टूटा दिल, घर से बेघर होने के बाद सबसे पहले इनसे मिली हिमांशी खुराना  Youth Express
Article Name
आसिम का टूटा दिल, घर से बेघर होने के बाद सबसे पहले इनसे मिली हिमांशी खुराना Youth Express
Description
अगर आप बिग बॉस के फैन है तो यक़ीनन आपने देखा होगा कि बीते एपिसोड में हिमांशी खुराना घर से बाहर हो चुकी है। जी हां हिमांशी को सबसे कम वोट मिलने के कारण उन्हें शो से जाना पड़ा। बता दे कि हिमांशी खुराना के एविक्शन से हर कोई काफी हैरान है। वो इसलिए क्यूकि अब सब को यही लग रहा था कि शो में आगे शायद हिमांशी और आसिम की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। मगर अफ़सोस कि अब शो में केवल आसिम का टूटा दिल ही नजर आएगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER