स्टार प्लस का लोकप्रिय शो कहां हम कहां तुम में जल्दी ही एक और बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है। इस टीवी शो में जल्दी ही रोहित सिप्पी औऱ सोनाक्षी रस्तोगी के बीच दर्शकों को दूरियां देखने को मिली है। इस सबकी वजह भी रानी ही है। दरअसल, रानी का पर्दाफाश पूजा के आगे हो चुका है और उसे ये पता चल चुका है कि वो उसकी सगी मां नहीं थी। इसी के साथ जहां रोहित और सोनाक्षी के बीच भी हल्के-फुल्के पलों की शुरुआत होने लगी है। लेकिन आने वाले एपिसोड में दोबारा इन दोनों के बीच तकलीफें बढ़ने वाली है।
आपको बता दें कि आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सोनाक्षी, रानी का सच उससे छुपाने के लिए रोहित से भयंकर नाराज होने वाली है। इसीलिए वो उससे बात करना भी बंद कर देगी। इसे देख रोहित बैचेन हो जाने वाला है। वो सोनाक्षी को मनाने की पूरी कोशिश करेगा लेकिन वो नहीं मानेंगी। रानी और पूजा के चक्कर में रोहित को लगेगा कि उसकी शादीशुदा जिंदगी में तकलीफें बढ़ने वाली है। ऐसे में वो सोनाक्षी के सामने हर सच बताने के लिए तैयार होने वाला है। यानी अपने पापा का सच यानी नरेन का सच।
रोहित की ही बहन है पूजा

आपको बता दें कि स्टार प्लस के चुनिंदा ही शोज है जो टीआरपी लिस्ट में शामिल है और ये शोज टीआरपी लिस्ट में शामिल है। वो भी जब से शुरू हुआ है तब से अब तक।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

