टीवी के फेमस एक्टर करण वाही अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी एंकरिंग के लिए भी जाने जाते हैं। करण सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन वो अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। जिसकी वजह से वो सुर्खियां भी बटोरते रहते हैं और हाल ही में करण एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया अपडेट की वजह से चर्चा में आए हैं।
दरअसल अपने फोटोज में करण अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें उनकी गर्लफ्रेंड हैं लंदन की रहने वाली उदिति सिंह। जिनके फोटोज से उनका सोशल मीडिया एकाउंट भरा हुआ है। बता दें करण की गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया पर यूजर्स करीना कपूर खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।
7 जनवरी को करण वाही ने अपना और उदिति का एक फोटो शेयर किया था जिसके शेयर करते हुए उन्होनें लिखा था, वैसे तो मैं काफी सख्त लौंडा हूं पर इस बार मैं पिघल गया। करण के इन पोस्टस के बाद से इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। उदिति सिंह के साथ उन्होनें कोजी फोटो भी शेयर की थी। जिसके बाद से दोनों के कई फोटोज सामने आ रहे हैं।
उदिति सिंह के फोटोज देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि वो काफी हद तक करीना की तरह ही नज़र आती है।
दिल मिल गए शो से की थी करियर कि शुरुवात
बात करें करण वाही के करियर की तो उन्होनें अपने करियर की शुरुवात दिल मिल गए शो से की थी। इस शो के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया था। आपको बता दें करण को टीवी के कई शोज होस्ट करते हुए देखा जा चुका है। यही नहीं उन्होनें कर्लस के कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट्स बचाओ को होस्ट करते हुए भी देखा जा चुका है।
साल 2017 में आए रिएलिटी शो फियर फैक्ट : खतरों के खिलाड़ी 8 में भी नज़र आ चुके हैं। जिसमें उन्होनें काफी अच्छा परफॉर्मेंस दिया था। इसके अलावा वो एंटरटेनमेंट की रात और इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार को होस्ट करते हुए नज़र आ चुके हैं। इन सभी के अलावा वो साल 2014 में आई फिल्म दावत ए इश्क फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं। यही नहीं उन्होनें साल 2018 में आई फिल्म हेट स्टोरी 4 में लीड रोल निभाया था।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


