दुनिया का सबसे छोटा फ़ोन हुआ लांच, साइज जान कर हो जाएंगे हैरान

Zanco tiny t2

Zini Mobiles ने दुनिया का सबसे छोटा फोन Zanco tiny t2 लॉन्च करके सभी को हैरान कर दिया है. आज के समय में जहा 6 इंच डिस्ले वाले मोबाइल फ़ोन चल रहे है, वैसे में अगर आप इस  फ़ोन का साइज जान कर चौक जाएंगे। यह  फ़ोन दुनिया का सबसे छोटा फ़ोन है. जान कर आपको हैरानी होगी लेकिन इस फ़ोन का साइज़ मात्रा एक एक अंगूठे के बराबर है. बता दें कि ये फोन Zanco tiny t1 का ही अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें यूजर्स को कैमरे की सुविधा के साथ ही कुल 14 फीचर्स प्राप्त होंगे। क्यों है न मज़ेदार खबर? तो चलिए आपको इस छोटू Zanco tiny t2 फ़ोन के बारे में और भी जानकरी बता दे.

Zanco tiny t2 prize

यह फ़ोन छोटा पैकेट बड़ा धमाका है. इसमें आपको 3G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है.  इतना ही नहीं आप इससे फोटोग्राफी भी कर सकते है.यानि यूजर्स इस छोटे से मोबाइल से फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकेंगे। वैसे फोन की कीमत की बात करे तो $ 69 है, यानि  करीब 4898 रूपए।

Zanco tiny t2

 

Zanco Tiny T2 specification 

Zini Mobiles के इस छोटू  साइज को देखकर आप सोच रहे होंगे कि फोन में ज्यादा फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे, जबकि इस फोन में आपको वीडियो रिकॉर्डिंग के अलावा माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स 32जीबी तक का अतिरिक्त डाटा स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य फीचर्स के तौर Zanco tiny t2 मोबाइल फोन में एफएम रेडियो, MP3 & MP4 फाइल्स, प्ले रेट्रो गेम्स, अलार्म क्लॉक और कैलेंडर दिए गए हैं। साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए एसओएस फीचर की भी सुविधा उपलब्ध है। जबकि फोन में दिए गए टॉक एंड टेक्स्ट फीचर की मदद से यूजर्स केवल बोलकर ही मैसेज टाइप कर सकेंगे।

वही, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए  ड्यूल फ्रंट और रियर कैमरा मौजूद है। खास बात है कि फोटो क्लिक करने के बाद आप एसडी कार्ड की मदद से यूजर्स फोटो को सीधे अपने दूसरे फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके साथ ही डिवाइस में उपयोग की गई बैटरी कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे आसानी से चल सकती है। साथ ही बैटरी का स्टैंडबाय टाइम सात दिन है।

हालांकि, Zanco tiny t2 फोन को अभी यूएस मार्केट में लॉन्च किया गया है जिसे यूजर्स आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक करवा सकते हैं। लेकिन इससे ग्लोबल तौर पर कब लांच किया जाएगा फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.

https://www.youtube.com/watch?v=Vh8q7T4q_ik

टेक्नोलॉजी से  जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
दुनिया का सबसे छोटा फ़ोन Zanco tiny t2 हुआ लांच-Youth Express
Article Name
दुनिया का सबसे छोटा फ़ोन Zanco tiny t2 हुआ लांच-Youth Express
Description
Zini Mobiles ने दुनिया का सबसे छोटा फोन Zanco tiny t2 लॉन्च करके सभी को हैरान कर दिया है. फ़ोन का साइज़ मात्रा एक एक अंगूठे के बराबर है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER