ये तो सब जानते है कि आज कल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। बता दे कि सोनाक्षी सिन्हा बीते शुक्रवार रुमा देवी के साथ कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन का हिस्सा बनी थी। जहाँ वह एक बेहद ही आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाई। बहरहाल इतनी बेइज्जती होने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा का घमंड कम नहीं हुआ। वैसे हम आपको बता दे कि कौन बनेगा करोड़पति में यह सवाल पूछा गया था कि रामायण में हनुमान जी संजीवनी बूटी किसके लिए लाये थे। जिसका जवाब सोनाक्षी को नहीं पता था। तो ऐसे में उन्होंने एक्सपर्ट एडवाइस वाली लाइफलाइन लेना ही बेहतर समझा।
बेइज्जती होने के बाद भी नहीं टूटा सोनाक्षी सिन्हा का घमंड..
अब जाहिर सी बात है कि रामायण हमारे हिन्दू धर्म का बेहद ही अहम हिस्सा है। मगर फिर भी सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़े इतने आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाई। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी गलती मानने की बजाय ट्रोलर्स को लेकर एक ट्वीट कर दिया। जी हां ट्वीट भी ऐसा, जिसे पढ़ कर कोई भी भड़क जाएँ। आपको जान कर हैरानी होगी कि ट्वीट में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी गलती तो स्वीकार नहीं की, लेकिन लोगो की बातों का मजाक जरूर उड़ाया। जब कि सोनाक्षी को अपनी नसमझी के लिए बुरा महसूस होना चाहिए था।
https://twitter.com/sonakshisinha/status/1175328973653282816
Dear Sonakshi, Dont get offended! गलती स्वीकार कर माफी मांगने से कोई इंसान छोटा नहीं होता बल्कि इससे उसकी समझदारी ही झलकती है! आपके ट्विट में घमंड ज्यादा दिखाई दे रहा है। आपके भाइयों के नाम लव-कुश हैं, आपके घर का नाम ‘रामायण’ है. तभी आपसे उम्मीदें ज्यादा थी! बाकी आप समझदार हैं… https://t.co/uHGZXME7kY
— awasthis (@awasthis) September 21, 2019
तो ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा की बोलती बंद करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने भी उन्हें उन्ही की भाषा में जवाब दिया। जी हां सुमित अवस्थी ने कहा कि अपनी गलती मानने से कोई भी इंसान छोटा नहीं हो जाता। मगर ये तो हमारी सोच पर निर्भर करता है। फ़िलहाल आप सोनाक्षी सिन्हा का बेतुका सा ट्वीट यहाँ पढ़ सकते है। वैसे हम तो सोनाक्षी से यही कहेंगे कि सोशल मीडिया पर इतनी बेइज्जती होने के बाद उन्हें एक बार अपना घमंड भुला कर रामायण जरूर पढ़ लेनी चाहिए। ताकि आगे से उन्हें ऐसी किसी वजह से ट्रोल न होना पड़े। “दोस्तों इस बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताईयेगा।”


