कई बार टीवी पर कुछ ऐसे शो आते है, जो आते ही लोगो के दिलो पर छा जाते है। वही कुछ शो ऐसे भी होते है, जो कब आते है और कब चले जाते है कुछ पता ही नहीं चलता। बहरहाल आज हम एक ऐसे ही शो के बारे में बात करने जा रहे है। जो हाल फिलहाल स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। मगर अफ़सोस कि स्टार प्लस का यह शो अब जल्दी ही बंद होने वाला है। हालांकि इस शो के प्रोमो देखने के बाद सब को यही लग रहा था कि यह शो खूब चलेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। वो क्या है न कि दर्शक केवल उसी शो को देखना पसंद करते है, जिसमे कुछ रियल और कुछ रील कहानी दिखाई गई हो।
स्टार प्लस का यह शो जल्दी होने वाला है बंद..
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ जिस शो की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि एक भ्रम सर्वगुण सम्पन्न है। जिसमे जैन इमाम और श्रेनु पारेख लीड रोल में नजर आ रहे है। हालांकि जब यह शो शुरू हुआ था, तब इसने काफी अच्छी टीआरपी बटोरी थी। मगर अब हालात बदल चुके है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब यह शो लोगो को बोरिंग लगने लगा है। यही वजह है कि अब इसे बंद करने का फैसला किया गया है।
तीसरी बार माँ बनने वाली है यह मशहूर टीवी एक्ट्रेस
गौरतलब है कि इस शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए इसमें कई बदलाव भी किए गए। मगर फिर भी यह शो कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाया। इसके इलावा अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि ये शो तेरह सितम्बर को बंद हो सकता है। बहरहाल इस शो के बंद होने के बाद कौन सा सीरियल इस शो की जगह लेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फ़िलहाल तो स्टार प्लस का यह शो बंद होने की कगार पर पहुँच चुका है। “वैसे आप इस शो को पसंद करते है या नहीं ये आप हमें कमेंट करके जरूर बता सकते है।”



