दक्षिण भारतीय सिनेमा अपना नाम कमा चुकी अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह अब हिंदी सिनेमा में भी सुर्खियों में हैं। उन्होनें कहा है कि उन्हें अब डिजिटल सिनेमा से भी ऑफर मिलना शुरू हो गए हैं। लेकिन, वो इसके लिए काम करना तब शुरू करेंगी जब उन्हें कोई लीक से हटकर कहानी मिलेगी।
हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाली फिल्म यारियां की अभिनेत्री ने कहा, मुझे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की फिल्मों के लिए प्रस्ताव मिल रहे हैं, लेकिन मैं एक अच्छी पटकथा का इंतजार कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि मुझे कोई लीक से हटकर कहानी मिले। मुझे ऐसा लगता है कि ये कुछ ऐसा है जो मुझे फिल्मों जैसा महसूस नहीं कराएगा। मुझे बड़े पर्दे पर काम करना पसंद है, लेकिन डिजिटल एक अलग ही दुनिया है। ये आपको अपनी प्रस्तुति देने औऱ उसमें ज्यादा परिपक्वता लाने की आजादी देता है।
रकुल ने समांथा और नयनतारा कि तारीफ करते हुए कहा-

रकुलप्रीत अब अर्जुन कपूर के साथ एक विचित्र प्रेम कहानी वाली फिल्म में नज़र आएँगी। इस फिल्म का अभी शीर्षक तय नहीं हुआ है। साथ ही वो अपनी दो तमिल फिल्में एसके 14 और इंडियन 2 पर भी काम कर रही हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

