यूँ तो भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे बहुत से खिलाडी है, जिन्होंने बॉलीवुड हसीनाओ को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। मगर जिस खिलाडी के बारे में आज हम बात करने जा रहे है, उसने किसी मॉडल या एक्ट्रेस को नहीं बल्कि अस्पताल की एक नर्स को पसंद किया है। यानि इस क्रिकेटर को पसंद आई एक नर्स और हाल फ़िलहाल ये खिलाडी उसी नर्स के साथ घूमते हुए नजर आ रहे है। यक़ीनन इस खिलाडी का नाम जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। बता दे कि हम यहाँ जिस क्रिकेटर की बात कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन है।
इस क्रिकेटर को पसंद आई नर्स..
अब ये तो सब को मालूम ही है कि केन कितने बेहतरीन खिलाडी है और कई बार अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन भी कर चुके है। हालांकि केन की पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कम लोग ही जानते होंगे। इसके इलावा आपने कभी इनके अफेयर के चर्चे भी नहीं सुने होंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज कल जिस नर्स के साथ ये दिखाई दे रहे है, शायद वही इनके जीवन की जीवनसाथी बने। गौरतलब है कि केन अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर भी ज्यादा बात नहीं करते। ऐसे में अगर हम उस लड़की की बात करे तो वह लड़की मूल रूप से इंग्लैंड की रहने वाली है। जी हां वह इंग्लैंड के ही एक अस्पताल में नर्स का काम करती है और इस लड़की का नाम रहीम है।
आपको जान कर हैरानी होगी कि केन और रहीम की प्रेम कहानी भी असल में अस्पताल से ही शुरू हुई थी। यानि जब क्रिकेट खेलते समय केन को चोट लगी थी, तब उन्हें अस्पताल जाना पड़ा था। शायद उसी दौरान इन दोनों की मुलाकात हुई थी। फ़िलहाल तो केन विलियमसन के फैंस उनकी शादी की खबर की बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बहरहाल जहाँ एक तरफ यह नर्स इस क्रिकेटर को पसंद आई है। वही दूसरी तरफ भारतीय टीम के कई खिलाडियों का अफेयर भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ चल रहा है।


