इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं काजोल की बहन

बड़े

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी करीब 3 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। हाल ही में तनीषा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की।

तनीषा ने अपनी अगली फिल्म खबीस का किया एलान

तनीषा काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। तनीषा अब एक नई फिल्म में नज़र आने वाली हैं। उन्होनें अपनी अगली फिल्म खबीस का ऐलान किया है। फिल्म खबीस को लेकर एक पोस्टर भी अब सामने आया है। फिल्म खबीस को सरीम मोमीन निर्देशित कर रहे हैं और इस फिल्म में सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

बड़ेइस फिल्म को लेकर तनीषा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला है। फिल्म के पोस्टर में गिटार नज़र आ रहा है। इस गिटार पर खून भी लगा हुआ है। फिल्म के पोस्टर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए तनीषा ने लिखा है,‘अपनी अगली फिल्म खबीस का ऐलान करते हुए मैं बहुत रोमांचित हूं, यह थ्रिलर का नया प्रकार है।’ फिल्म खबीस के अलावा तनीषा इन दिनों फिल्म कोड नेम अब्दुल में भी काम कर रहीं हैं। कोड नेम अब्दुल की कहानी रॉ को मिले सीक्रेट मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

आपको बता दें तनीषा पिछली बार साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म अन्ना में दिखाई दीं थीं। इस फिल्म में तनीषा तेजतरार पत्रकार के किरदार में नज़र आयी थीं।

तनीषा मुखर्जी की पहली फिल्म की बात करें तो उन्होनें यशराज फिल्मस के बैनर तले आई फिल्म नील एन निकी से अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत कीं थीं, जिसमें उनके साथ उदय चोपड़ा भी नज़र आएं थे। तनीषा फिल्मों के अलावा कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस में भी नज़र आ चुकी है।

अब देखना दिलचस्प होगा की तनीषा अपने कमबैक को कितना कामयाब बना पाती है और उनकी आने वाली फिल्म खबीस बॉक्स ऑफिस पर और उनके पर क्या कमाल दिखा पाती है।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

 

Summary
इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं काजोल की बहन - Youth Express
Article Name
इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं काजोल की बहन - Youth Express
Description
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी करीब 3 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। हाल ही में तनीषा ने सोशल मीडिया
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER